रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.33 प्रति डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर

Rupee falls by four paise to all-time low: कच्चे तेल कीमतों में मजबूती के रुख और बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

Rupee falls by four paise to all-time low: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.33 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। कच्चे तेल कीमतों में मजबूती के रुख और बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

Rupee falls by four paise to all-time low

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में चार पैसे की गिरावट

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर के कमजोर होने तथा शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच निवेशक घरेलू मोर्चे पर औद्योगिक उत्पादन और मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.28 पर खुला और दिन के कारोबार में 83.49 प्रति डॉलर तक लुढ़क गया और कारोबार के अंत में यह 83.33 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद स्तर से चार पैसे की गिरावट को दर्शाता है। इस वर्ष 18 सितंबर को रुपये का सबसे निम्नतम बंद स्तर 83.32 प्रति डॉलर रहा था।

End of Feed