आज से गोल्ड खरीदने के बदल गए नियम, शॉपिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 1, 2023, 10:00 AM IST

HUID For Gold selling: नए नियम के तहत एक अप्रैल से 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। अल्फान्यूमेरिक (यानी जिसमें 0 से 9 तक की संख्या और अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर) होंगे। इस नंबर के जरिए कोई सोना कितने कैरेट का ये पता करने में मदद मिलेगी।

Gold selling and buying Rules: सोने में नकली-असली का फर्क करना सबके बस की बात नहीं है। कई बार ग्राहक ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसी ठगी पर रोक लगाने के लिए सोना खरीदने और बेचने के नियम 1 अप्रैल से बदल दिए गए हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के नए नियम के तहत एक अप्रैल से 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

Rules for Sale of gold

HUID: 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा

कितने कैरेट का है सोना ये आसानी से चलेगा पता

End of Feed