बिजनेस

India Defense Export: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा भारत का रक्षा निर्यात, पीएम मोदी बोले- आ रहे हैं सुधार के अच्छे परिणाम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 1, 2023, 10:13 AM IST

India Defense Exports on all time high: भारत का रक्षा निर्यात अब तक के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में किए गए सुधार अच्छे परिणाम दे रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

Image

India Defense Export: भारत का रक्षा निर्यात ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा

Photo : Twitter

India Defense Exports on all time high: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने शनिवार को कहा कि रक्षा निर्यात का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना यह बताता है कि पिछले कुछ वर्षों में रक्षा क्षेत्र में किए गए सुधार अच्छे परिणाम दे रहे हैं। इस पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि वित्त वर्ष 2022-2023 में भारत का रक्षा निर्यात 15,920 करोड़ रुपए के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है। यह देश के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में हमारा रक्षा निर्यात तेजी से बढ़ता रहेगा।

रक्षा निर्यात ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह दर्शाता है कि पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में किए गए सुधार अच्छे परिणाम दे रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि सरकार भारत को रक्षा उत्पादन केंद्र बनाने के प्रयासों का समर्थन करती रहेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुक्रवार को समाप्त हुए वित्त वर्ष में भारत का रक्षा निर्यात 15,920 करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सिंह ने कहा कि यह देश के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है।

पीएम मोदी ने कहा कि उत्कृष्ट! भारत की प्रतिभा और 'मेक इन इंडिया' के प्रति उत्साह की स्पष्ट अभिव्यक्ति। यह भी दर्शाता है कि पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में किए गए सुधार अच्छे परिणाम दे रहे हैं। हमारी सरकार भारत को एक रक्षा उत्पादन केंद्र बनाने के प्रयासों का समर्थन करती रहेगी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article