बिजनेस

LPG Cylinder Price: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें आपके शहर का नया रेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 1, 2023, 08:55 AM IST

LPG Cylinder Price: कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 91.50 रुपये कम हो गई है। जिसके बाद अब 19 किलोग्राम का सिलेंडर दिल्ली में 2,028 रुपये में मिलेगा। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

Image

commercial lpg gas cylinder price: कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटी।

Photo : BCCL

LPG Cylinder Price: कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 91.50 रुपये कम कर दी गई है। जिसके बाद अब 19 किलोग्राम का सिलेंडर दिल्ली में 2,028 रुपये में मिलेगा। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोलियम और तेल कंपनियों ने इस साल एक मार्च को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले 1 जनवरी को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम पिछली बार पिछले साल 1 सितंबर को 91.50 रुपये कम किए गए थे। 1 अगस्त 2022 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 36 रुपये की कटौती की गई थी। इससे पहले 6 जुलाई को 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की दरों में 8.5 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की गई थी।

कमर्शियल सिलेंडर की प्रमुख शहरों में कीमतें
शहरकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली2,028 रुपये
कोलकाता2,132 रुपये
मुंबई1,980 रुपये
चेन्नई2192.50 रुपये
घरेलू सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में इंडेन के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपये है। वहीं मुंबई में 1112.5 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1,118.5 रुपये में है।

ऐसे तय होती है एलपीजी की कीमत

रसोई गैस की कीमत का हर महीने रिव्यू होता है। जिसमें रसोई गैस का इंपोर्ट खर्च, पैरिटी प्राइस (IPP) के फॉर्मूले से तय होती है। भारत में रसोई गैस ज्यादातर आयात पर निर्भर है इसलिए इसमें गैस की अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर होता है। भारत में रसोई गैस का बेंचमार्क सऊदी अरामको की एलपीजी कीमत है। गैस की कीमत में एफओबी, ढुलाई, इंश्योरेंस, कस्टम ड्यूटी और इंपोर्ट ड्यूटी भी लगाई जाती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article