PNB ग्रेटर नोएडा फर्जीवाड़ा: जीरो टॉलरेंस मोड में बैंक, प्रभावित ग्राहकों को मिलने लगा रिफंड,अब तक 43 लाख रुपये आए वापस

PNB Fraud: पंजाब नेशनल बैंक की ग्रेटर नोएडा शाखा में एफडी और बचत खातों में गड़बड़ी की जांच जारी है। प्रभावित ग्राहकों के 43 लाख रुपये के 3 दावों का निपटान कर दिया गया है।

PNB Fraud : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ग्रेटर नोएडा स्थित शाखा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। कुछ ग्राहकों ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग्स बैंक (SB) खातों में कुछ वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। ग्राहकों का कहना है कि उनके खातों से बिना उनकी जानकारी के लेन-देन या गड़बड़ी की गई है। शिकायतों के सामने आते ही बैंक प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

PNB Fraud, Rs 35 Crore PNB Fraud, Punjab National Bank, PNB News, PNB Greater Noida branch,  PNB financial irregularities,PNB FD Fraud, PNB SB accounts Fraud

PNB में करोड़ों का गबन, ग्रेटर नोएडा शाखा में एफडी-बचत खातों से धांधली, एक्शन में बैंक

उच्च स्तरीय जांच और अधिकारियों का सहयोग

बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां और संबंधित अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि गड़बड़ी कैसे और किस स्तर पर हुई। बैंक इस पूरी प्रक्रिया में अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहा है। मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि रिपोर्ट की गई विसंगतियों की असल सीमा क्या है और कौन-कौन से ग्राहक इससे प्रभावित हुए हैं। तथ्यों की पुष्टि के लिए बैंक अपने रिकॉर्ड्स का गहन निरीक्षण कर रहा है।

End of Feed