30 लाख की सैलरी पर 50 लाख की कार खरीदना कितना सही? EMI तो भर देंगे, लेकिन बिगड़ जाएगा ये काम!

अच्छी सैलरी होने पर महंगी कार खरीदना आसान लग सकता है, लेकिन सिर्फ EMI देखकर फैसला लेना सही नहीं है। डाउन पेमेंट, पेट्रोल, इंश्योरेंस, सर्विसिंग और बचत जैसे खर्च भी बजट पर असर डालते हैं। जानिए खरीदने से पहले किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

अगर आपकी सालाना सैलरी 30 लाख रुपये है और आप 50 लाख रुपये की कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि कार का खर्च आपकी जेब पर कितना असर डालेगा। महंगी कार खरीदने के लिए बैंक से लोन मिल जाना और उसे आराम से अफोर्ड कर पाना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। कार की EMI हर महीने चुकानी होगी, लेकिन इसके अलावा भी कई खर्च होते हैं। इसलिए फैसला लेने से पहले अपनी इनकम, मौजूदा खर्च और भविष्य की बचत का हिसाब लगाना जरूरी है।

Car Loan EMI

EMI तो भर देंगे, लेकिन बिगड़ जाएगा ये काम!

50 लाख की कार के लिए कितना देना होगा डाउन पेमेंट?

मान लीजिए कि कार की ऑन-रोड कीमत 58 लाख रुपये है। अगर आप कीमत का 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको शुरुआत में करीब 11.6 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद 46.4 लाख रुपये का कार लोन लेना पड़ेगा। अगर लोन पर ब्याज दर 9 प्रतिशत सालाना मानी जाए और अवधि पांच साल रखी जाए, तो आपकी EMI लगभग 96,300 रुपये प्रति माह हो सकती है। वहीं, लोन की अवधि सात साल करने पर EMI करीब 74,700 रुपये रह सकती है। हालांकि, लंबी अवधि चुनने से ब्याज के रूप में कुल भुगतान बढ़ जाता है। वास्तविक EMI बैंक की ब्याज दर और लोन की शर्तों पर निर्भर करेगी।

End of Feed