5 लाख अकाउंट में लावारिस पड़े हैं 190 करोड़ रुपये, ऑनलाइन ऐसे करें क्लेम

देशभर में लगभग 5 लाख बैंक अकाउंट्स में करीब 190 करोड़ रुपये बिना दावे के पड़े हुए हैं। अगर आपको भी शक है कि आपका कोई पुराना खाता हो सकता है या कहीं पैसा फंसा हो, तो घबराएं नहीं अब आप इसे ऑनलाइन ही आसानी से चेक कर सकते हैं और तुरंत क्लेम भी कर सकते हैं।

देशभर में करीब 5 लाख बैंक अकाउंट्स में लगभग 190 करोड़ रुपये बिना दावेदार के पड़े हुए हैं। ये वो रकम है जिसे लोग या तो भूल गए, छोड़ दिया या फिर अकाउंट लंबे समय तक इस्तेमाल न होने के कारण ‘इनऑपरेटिव’ हो गया। कई बार नौकरी बदलने, शहर बदलने, पुराने बैंक का बंद हो जाना या पासबुक/ATM गुम होने जैसे कारणों से लोग अपने ही पैसे को भूल जाते हैं। ऐसे मामलों में बैंक उस रकम को “Unclaimed Deposits” की कैटेगरी में रख देता है।

Unclaimed Money

आपका पैसा कैसे मिलेगा?

अगर आपके किसी पुराने अकाउंट में भी पैसे पड़े हैं और आपको इसकी जानकारी है तो अब आपको बैंक जाकर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं। RBI ने UDGAM पोर्टल की मदद से एक आसान ऑनलाइन तरीका शुरू किया है, जिससे आप सिर्फ कुछ क्लिक में ये पता लगा सकते हैं कि आपका कोई पैसा किसी बैंक में लावारिस तो नहीं पड़ा।

End of Feed