RO Water ATM : ₹20 से ₹60 हजार महीने की कमाई, सरकार का सपोर्ट और पुण्य का काम

भले ही धरती 70% सतह जल से ढकी है और इसकी वजह से हमें नीले ग्रह की पहचान मिली है। लेकिन, पीने का पानी कमोडिटी बन गया है। RO Water ATM इस बिजनेस में घुसने का सबसे किफायती तरीका है।

अगर हम अपने से कुछ पीढ़ी पहले के लोगों से पूछें कि उन्होंने क्या कभी पानी के बोतलों में बिकने के बारे में सोचा था? जाहिर है इसका जवाब नहीं में ही होगा। लेकिन, आज पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर मल्टी बिलियन डॉलर का बिजनेस है। इसी तरह अब RO Water ATM का चलन शुरू हो रहा है। खासतौर पर भारत जैसे देश में यह धंधा काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यहां पीने योग्य पानी की भारी किल्लत है। ऐसें में RO Water ATM एक नए बिजनेस के तौर पर तेजी से उभर रहा है।

RO Water ATM

आरओ वाटर एटीएम

बोतलों में बंद पानी के धंधे के बीच RO Water ATM असल में एक ऐसे तबके की जरूरतों को पूरा करता है, जो बोतल वाला पानी अफॉर्ड नहीं कर सकता है। यह छोटे निवेश से शुरू होने वाला हाई ROI वाला बिजनेस है। कई कंपनियां भी इस बिजनेस में उतर गई हैं और फ्रेंचाइजी मॉडल के तौर पर देश के टियर 2 और गांवों में पैर पसार रही हैं।

End of Feed