Retirement के बाद हर महीने कितने पैसे होंगे खर्च? आज ही लगा लें इसका सही हिसाब

रिटायरमेंट के बाद मंथली सैलरी बंद हो जाती है, जिससे हर महीने के खर्च के लिए बचत पर निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि, रिटायरमेंट के बाद आपको हर महीने कितने पैसों की जरूरत होगी, इसका अनुमान लगाया जाना जरूरी है।

रिटायरमेंट (Retirement) के बाद सबसे बड़ी चिंता आमतौर पर यह होती है कि नियमित सैलरी बंद होने के बाद हर महीने के खर्च कैसे पूरे होंगे। नौकरी के दौरान हर महीने एक निश्चित रकम बैंक खाते में आती है, लेकिन रिटायरमेंट के बाद यही खर्च आपकी बचत और निवेश से पूरे करने पड़ सकते हैं। इसलिए रिटायरमेंट की प्लानिंग (Retirement Planning) करते समय सिर्फ यह देखना काफी नहीं है कि आज आपका खर्च कितना है। यह भी अनुमान लगाना जरूरी है कि 20-25 साल बाद इसी जीवनशैली को बनाए रखने के लिए हर महीने कितने पैसे की जरूरत होगी। आइए समझते हैं इस हिसाब को कैसे लगाया जा सकता है-

Retirement

रिटायरमेंट के बाद हर महीने कितने पैसों की होगी जरूरत (Photo: iStock)

सबसे पहले जानें आज आपका मासिक खर्च कितना है

मान लीजिए आपकी उम्र अभी 35 साल है और आप 60 साल की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं। यानी आपके पास रिटायरमेंट की तैयारी के लिए 25 साल हैं। मान लीजिए आज आपका कुल घरेलू खर्च 50,000 प्रति महीना है। इसमें राशन, बिजली-पानी, घर का खर्च, यात्रा, दवाइयां, मनोरंजन और दूसरे नियमित खर्च शामिल हैं। अब सवाल है कि 25 साल बाद 50,000 महीने का यही खर्च कितना हो जाएगा? यहां महंगाई को ध्यान में रखना होगा।

End of Feed