रेपो रेट 0.25% घटा, 10 लाख के कार लोन और 40 लाख के Home Loan पर कितनी घटेगी EMI? देखें पूरा कैलकुलेशन

आरबीआई ने रेपो रेट घटा कर 5.25% कर दिया है। रिजर्व बैंक के इस फैसले से तमाम तरह के लोन सस्ते होंगे। आइए जानते हैं कि आपकी ईएमआई कितनी घटेगी।

RBI Policy: भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% कटौती कर 5.25% कर दिया है। RBI के इस फैसले से देश के करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा। उनकी तमाम तरह की लोन की ईएमआई कम होगी। अगर आपने कार लोन या होम लोन ले रखा है तो आइए जानते हैं कि इस कटौती के बाद आपकी ईएमआई कितनी घटेगी।

होम लोन की ईएमआई

होम लोन की ईएमआई

10 लाख के कार लोन पर कितनी घटेगी EMI?

मान लेते हैं कि अगर आपने किसी बैंक से 10 लाख रुपये का कार लोन 5 साल के लिए 9.25% ब्याज दर पर ले रखा है तो आपकी मंथली EMI अभी 20,880 रुपये के करीब आती होगी। अब जब आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती कर दी है तो ब्याज दर घटकर 9% हो सकती है। इस ब्याज दर पर आपकी ईएमआई घटकर 20,758 रुपये हो जाएगी।

End of Feed