RBI Monetary Policy Update 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के करोड़ों लोगों को एक बार फिर बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% कटौती का ऐलान किया है। आरबीआई के इस फैसले से होम लोन, कार लोन समेत तमाम लोन की ईएमआई और कम हो जाएगी। इससे लोगों के जेब में पैसे बचेंगे, जिससे मार्केट में खरीदारी बढ़ेगी। ये इंडियन इकोनॉमी की रफ्ताार तेज करने का काम करेगा। हालांकि, आने वाले दिनों में बैंक एफडी पर ब्याज घट सकती है। बैंक लोन सस्ता करेंगे तो दूसरी ओर एफडी पर ब्याज घटाएंगे। आरबीआई एमपीसी की बैठक बुधवार को शुरू हुई थी। आज आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन-दिवसीय बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान किया। रेपो रेट अब घटकर 5.25 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
1% की कटौती कर चुका है RBI
आपको बता दें कि महंगाई में गिरावट के बाद RBI ने फरवरी से रेपो दर में तीन किस्तों में कुल एक प्रतिशत की कटौती की है। हालांकि पिछली दो बार से रेपो दर को 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा था। अक्टूबर में मुद्रास्फीति एक दशक के अपने सबसे निचले स्तर 0.25 प्रतिशत पर रही और थोक मूल्यों में 1.21 प्रतिशत की गिरावट आई है।
