बिजनेस

Retail Inflation: आम लोगों को मिली महंगाई से थोड़ी राहत, 5.48% से घटकर दिसंबर में 5.22% दर्ज की गई खुदरा मुद्रास्फीति

Retail Inflation: भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में थोड़ी कम होकर 5.22 प्रतिशत रह गई, जो कि नवंबर में 5.48 प्रतिशत थी। खाद्य कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति कम हुई। इससे पहले अक्टूबर में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.2% पर पहुंच गई थी।

Image

खुदरा मुद्रास्फीति में कमी आई

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुदरा महंगाई घटी
  • दिसंबर में रही 5.22 फीसदी
  • नवंबर में रही थी 5.48 फीसदी

Retail Inflation: भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में थोड़ी कम होकर 5.22 प्रतिशत रह गई, जो कि नवंबर में 5.48 प्रतिशत थी। खाद्य कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति कम हुई। इससे पहले अक्टूबर में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.2% पर पहुंच गई थी, जबकि खाद्य मुद्रास्फीति 15 महीने के उच्चतम स्तर 10.9% पर पहुंच गई थी। देश के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) बास्केट में खाने की चीजों की कीमतों का लगभग आधा हिस्सा शामिल है, जिससे हाल के महीनों में मुद्रास्फीति ऊंची रही है। इसका असल कारण सब्जियों की कीमतों में लगातार उछाल रहा है, जो एक साल में ज्यादातर दोहरे अंकों में बढ़ी है।

ये भी पढ़ें -

5 फीसदी के ऊपर बरकरार है महंगाई

दिसंबर में खुदरा महंगाई घटी, मगर ये लगातार चौथा महीना ऐसा रहा, जिसमें खुदरा महंगाई 5 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। मगर अच्छी बात ये है कि भारत की खाद्य मुद्रास्फीति चार महीनों में पहली बार 9 प्रतिशत से नीचे आ गयी। ये गिरकर 8.39 फीसदी पर आ गयी।

क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता

  • नवंबर में 6.9% की वृद्धि के बाद अनाज की कीमतें 6.51% पर रहीं
  • मांस और मछली की मुद्रास्फीति पिछले महीने 4.7% की वृद्धि की तुलना में 5.3% थी
  • दूध की मुद्रास्फीति पिछले महीने 2.9% की वृद्धि के बाद 2.8% बढ़ी
  • दालों की मुद्रास्फीति पिछले महीने 5.4% की वृद्धि के बाद 3.83% बढ़ी
  • कपड़ों और जूतों की मुद्रास्फीति पिछले महीने 2.8% की वृद्धि की तुलना में 2.74% बढ़ी
  • पिछले महीने 2.9% की वृद्धि के बाद आवास की कीमतों में 2.71% की वृद्धि हुई

खाद्य और पेय पदार्थों की महंगाई दर

खाद्य और पेय पदार्थों की महंगाई दर दिसंबर में घटकर 7.69% हो गई, जो नवंबर में 8.2% थी। इसकी वजह सब्जियों की कीमतों गिरावट है, जो इसी अवधि में 29.33% से घटकर 26.56% रह गई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article