बिजनेस

US-China Deal: चीन से ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले अमेरिकियों को राहत, पैकेज पर खरीदारी में मिलेगी छूट, टैरिफ में कटौती का असर

US-China Trade Deal: अमेरिका में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को चीन से आने वाले 800 डॉलर से कम कीमत के पैकेज पर खरीदारी में राहत मिलेगी। अमेरिका और चीन के हाई टैरिफ को 90 दिन के लिए कम करने पर सहमति बनने के बाद यह राहत संभव हो पाई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सोमवार को जारी कार्यकारी आदेश के अनुसार, चीन से आने वाले और अमेरिकी डाक सेवा के जरिए आने वाले कम प्राइस के पार्सल पर शुल्क 120 प्रतिशत से घटाकर 54 प्रतिशत कर दिया जाएगा।

Image

चीन से ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले अमेरिकियों को राहत

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले अमेरिकियों को राहत
  • चीन से खरीदारी पर राहत
  • खरीदारी में मिलेगी छूट

US-China Trade Deal: अमेरिका में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को चीन से आने वाले 800 डॉलर से कम कीमत के पैकेज पर खरीदारी में राहत मिलेगी। अमेरिका और चीन के हाई टैरिफ को 90 दिन के लिए कम करने पर सहमति बनने के बाद यह राहत संभव हो पाई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सोमवार को जारी कार्यकारी आदेश के अनुसार, चीन से आने वाले और अमेरिकी डाक सेवा के जरिए आने वाले कम प्राइस के पार्सल पर शुल्क 120 प्रतिशत से घटाकर 54 प्रतिशत कर दिया जाएगा। इसमें यह भी कहा गया कि प्रति पैकेज फ्लैट रेट मूल्य-आधारित शुल्क के विकल्प के रूप में एक जून को 200 डॉलर तक बढ़ाए जाने के बजाय 100 डॉलर पर रखी जाएगी, जैसा कि पहले तय किया गया था। वाणिज्यिक वाहकों (Commercial Carriers) द्वारा भेजे जाने वाले पैकेज सामान्य शुल्क के अधीन हैं, जिसमें भी कटौती की गई है।

नए नियम बुधवार से लागू होंगे।

ये भी पढ़ें -

हो गयी है अस्थायी डील

अमेरिका प्रशासन ने सभी चाइनीज वस्तुओं पर आयात करों (Import Tariff) को 145 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत करने के व्यापक समझौते का हिस्सा हैं जो स्विट्जरलैंड में चीन के अधिकारियों के साथ सप्ताहांत की वार्ता के बाद हुआ है।

चीन ने मंगलवार को एक पब्लिक नोटिस जारी कर अमेरिकी वस्तुओं पर अपने शुल्क को 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया। हालांकि, यह कटौती अस्थायी है जिससे दोनों पक्षों को अगले 90 दिन में लॉन्ग टर्म समझौते पर बातचीत करने का अवसर मिलेगा।

ट्रेड के लिए बेहतर माहौल

लॉजिस्टिक कंपनी पोर्टलेस के फाउंडर और सीईओ इजी रोसेनजवीग ने कहा कि ये अमेरिकी ब्रांड व्यापक शुल्क कटौती को लेकर ‘‘बेहद उत्साहित’’ हैं। आयात टैक्स यानी टैरिफ अब भी अधिक है लेकिन उतना ज्यादा नहीं है जितना यह 145 प्रतिशत पर था जो व्यापार प्रतिबंध के बराबर था।

कम मूल्य की वस्तुओं के मामले में ऑनलाइन खरीदारी कई वर्षों से अमेरिका में शुल्क मुक्त रूप से हो रही थी, जिसके तहत उन्हें आयात कर से छूट दी जाती थी।

ट्रंप ने उठाया था सख्त कदम

बहुत कम कीमतों की पेशकश करने वाली लोकप्रिय शॉपिंग वेबसाइट शीन और टेमू ने भी अधिक बोझ वाली सीमा शुल्क कागजी कार्रवाई को दरकिनार करते हुए चीन से अमेरिकी खरीदारों तक सीधे शिपिंग कर शुल्क-मुक्त नियम का लाभ उठाया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो मई को चीन और हांगकांग से आने वाले ऐसे पार्सल पर छूट समाप्त कर दी थी, क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि इससे न केवल शुल्क राजस्व का नुकसान हुआ बल्कि अवैध दवाओं तथा असुरक्षित उत्पादों को बिना पर्याप्त जांच के अमेरिका में आने की अनुमति मिल गई।

कम मूल्य वाले पैकेज की मात्रा बढ़ने की उम्मीद

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा के अनुसार, हर दिन 40 लाख कम मूल्य के पार्सल अमेरिका में आ रहे थे जिनमें से कई चीन से आए थे। सप्लाई चेन प्लेटफॉर्म ई2ओपन में उत्पाद रणनीति के समूह उपाध्यक्ष जॉन लैश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कम मूल्य वाले पैकेज की मात्रा अब बढ़ेगी, लेकिन पिछले स्तरों पर वापस नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि 100 डॉलर ‘फ्लैट’ रेट का मतलब है कि उच्च मूल्य वाले पैकेज पर कम असर पड़ सकता है, क्योंकि प्रभावी शुल्क दर 13 प्रतिशत जितनी कम हो सकती है। कम शुल्क पर शीन और टेमू दोनों से टिप्पणी मांगी गई लेकिन दोनों की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article