Garden Reach Shipbuilders Share Price: बुधवार 14 मई को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के शेयर में 16 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। दरअसल कंपनी के तिमाही नतीजे बेहद शानदार रहे, जिसका असर इसके शेयर पर दिख रहा है। ये एक सरकारी डिफेंस शिपबिल्डर कंपनी है। जनवरी-मार्च तिमाही में इसके रेवेन्यू में जोरदार वृद्धि हुई, जबकि मार्जिन भी शानदार रहा, जिससे प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) दोगुना से अधिक हो गया।
ये भी पढ़ें -
118 फीसदी बढ़ा प्रॉफिट
GRSE का नेट प्रॉफिट Q4FY25 में 118.9 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ ₹244.2 करोड़ हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹111.6 करोड़ था। प्रॉफिट में इस जोरदार ग्रोथ के पीछे मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी शामिल हैं।
रेवेन्यू में 61% ग्रोथ
GRSE का रेवेन्यू ₹1,642 करोड़ रहा, जो मार्च 2024 तिमाही में ₹1,015.7 करोड़ के मुकाबले 61.7 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने ₹219 करोड़ का EBITDA दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹90.6 करोड़ से 141.8 प्रतिशत अधिक है, जबकि EBITDA मार्जिन बढ़कर 13.3 प्रतिशत हो गया, जो एक वर्ष पहले 8.9 प्रतिशत था।
डिविडेंड का भी हुआ ऐलान
शानदार नतीजों के बीच GRSE के बोर्ड ने वित्त वर्ष 25 के लिए ₹4.90 प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है, जिसके लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। डिविडेंड का भुगतान कंपनी की आगामी 109वीं वार्षिक आम बैठक में इसकी घोषणा के 30 दिनों के भीतर किया जाना है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
