बिजनेस

Reliance Share Price: तिमाही नतीजों से Reliance के शेयर की बल्ले-बल्ले, 2 फीसदी से आई मजबूती, पहुंचा 1300 के पार

Reliance Industries Share Price: रिलायंस का शेयर काफी समय से एक रेंज में रहा है। बीते 6 महीनों में शेयर में 18 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि एक महीने में ये 4.36 फीसदी चढ़ा है। बीते एक साल में शेयर का रिटर्न निगेटिव 4.6 फीसदी रहा है।

Image

रिलायंस शेयर में तेजी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस शेयर में तेजी
  • 1300 के ऊपर खुला
  • 2 फीसदी से अधिक मजबूत

Reliance Industries Share Price: शुक्रवार के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल गुरुवार को रिलायंस ने अपने तिमाही नतीजे पेश किए थे, जो काफी शानदार रहे, जिसका असर आज इसके शेयर पर दिख रहा है। BSE पर 1268.70 रु के पिछले बंद भाव के मुकाबले रिलायंस का शेयर आज 1,325.10 रु पर खुला। करीब साढ़े 9 बजे ये 28.30 रु या 2.23 फीसदी की मजबूती के साथ 1297 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 17.58 लाख करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

एक रेंज में रहा है शेयर

रिलायंस का शेयर काफी समय से एक रेंज में रहा है। बीते 6 महीनों में शेयर में 18 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि एक महीने में ये 4.36 फीसदी चढ़ा है। बीते एक साल में शेयर का रिटर्न निगेटिव 4.6 फीसदी रहा है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में प्रॉफिट 7.4 प्रतिशत बढ़कर 18,540 करोड़ रुपये रहा। रिटेल कारोबार में तेजी आने और टेलीकॉम सेक्टर में कमाई बढ़ने से इसका प्रॉफिट बढ़ा। वहीं, रिलायंस जियो का प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम दिसंबर तिमाही में 2.43 लाख करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2023-24 की इसी तिमाही में 2.27 लाख करोड़ रुपये थी।

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की बल्ले-बल्ले

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 25.95 प्रतिशत बढ़कर 6,861 करोड़ रुपये हो गया है। इसका प्रति ग्राहक औसत कमाई (ARPU) बढ़कर 203.3 रुपये हो गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के टेलीकॉम और डिजिटल कारोबार को ऑपरेट करने वाली जियो प्लेटफॉर्म्स की ऑपरेटिंग इनकम दिसंबर तिमाही में 19.41 प्रतिशत बढ़कर 33,074 करोड़ रुपये हो गई।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article