बिजनेस

3rd Largest Economy: 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत, जापान-जर्मनी रह जाएंगे पीछे

3rd Largest Economy In The World: पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘ मोदी ने क्या किया? उन्होंने कहा था कि ‘मैं इसे आधे से भी कम समय में कर दूंगा और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं मित्रों, 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा...जापान और जर्मनी से आगे...केवल 13 वर्षों में न कि 30 वर्षों में’... यह प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता तथा दृढ़ विश्वास है...।’’

Image

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत करेगा तरक्की
  • बनेगा तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी
  • जापान-जर्मनी रह जाएंगे पीछे

3rd Largest Economy In The World: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2027 तक जापान और जर्मनी से आगे निकलकर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गोयल ने मंगलवार को तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 साल में क्या किया? वह भारत को 11वें सबसे बड़े जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) से पांचवें सबसे बड़े जीडीपी पर ले गए।’’

उन्होंने कहा कि (कांग्रेस नेता पी.) चिदंबरम ने 2014 में अनुमान लगाया था कि 30 वर्ष में भारत तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी वाला देश बन जाएगा।

ये भी पढ़ें -

13 वर्षों में होगा कमाल

गोयल ने कहा, ‘‘ मोदी ने क्या किया? उन्होंने कहा था कि ‘मैं इसे आधे से भी कम समय में कर दूंगा और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं मित्रों, 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा...जापान और जर्मनी से आगे...केवल 13 वर्षों में न कि 30 वर्षों में’... यह प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता तथा दृढ़ विश्वास है...।’’

19 देशों ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया

साथ ही उन्होंने कहा कि 19 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। इनमें से आठ मुस्लिम बहुल, 10 ईसाई बहुल और एक बौद्ध बहुल देश है। उन्होने कहा ‘‘कुछ लोग जो भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, उसका इससे बेहतर जवाब कोई नहीं हो सकता।’’

सबका साथ, सबका विकास

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ वह सच्ची धर्मनिरपेक्षता वाले सबसे समावेशी नेता हैं, जो तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं। वह सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करते हैं। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article