बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते आ रहे 7 IPO, आर्केड डेवलपर्स और नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के इश्यू शामिल, चेक करें सभी की डिटेल

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 7 IPO आएंगे। 2 होंगे मेनबोर्ड के। वहीं 5 एसएमई आईपीओ खुलने जा रहे हैं।

Image

आ रहे 7 आईपीओ

Photo : iStock

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 7 IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें 2 आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे, जबकि बाकी 5 SME IPO होंगे। मेनबोर्ड के आईपीओ में आर्केड डेवलपर्स और नॉर्दर्न आर्क कैपिटल शामिल हैं। वहीं एसएमई आईपीओ में एसडी रिटेल, बाइकवो ग्रीनटेक, पैरामाउंट स्पेशियलिटी फॉर्जिंग्स, ओसेल डिवाइसेज और पेलाट्रो शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

चेक करें सातों IPO की डिटेल

IPO का नामकब खुलेगा इश्यूकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइज
पेलाट्रो16 सितंबर19 सितंबर190-200 रु600 शेयर
नॉर्दर्न आर्क कैपिटल16 सितंबर1 9सितंबर249-263 रु57 शेयर
ओसेल डिवाइसेज16 सितंबर19 सितंबर155-160 रु800 शेयर
आर्केड डेवलपर्स16 सितंबर1 9सितंबर121-128 रु110 शेयर
पैरामाउंट स्पेशियलिटी फॉर्जिंग्स17 सितंबर19 सितंबर57-59 रु2000 शेयर
बाइकवो ग्रीनटेक18 सितंबर20 सितंबर59-62 रु2000 शेयर
एसडी रिटेल20 सितंबर24 सितंबर124-131 रु1000 शेयर

आईपीओ का क्या है फायदा

आईपीओ लिस्टिंग से पहले किसी कंपनी का पब्लिक इश्यू होता है। इसका फायदा यह है कि अकसर कंपनियों के आईपीओ में शेयरों का जो रेट तय होता है उनकी लिस्टिंग इससे अधिक पर होती है। मगर कुछ आईपीओ नुकसान भी कराते हैं, जो आईपीओ प्राइस से कम पर लिस्ट होती है।

आप अपने डीमैट खाते के जरिए ही आईपीओ में आवेदन करके शेयर खरीद सकते हैं, जबकि इसी डीमैट खाते से ये शेयर बिक जाएंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article