बिजनेस

Reliance Power Q2 Results: अनिल अंबानी के आए अच्छे दिन, घाटे से प्रॉफिट में आई रिलायंस पावर, बैंकों का कर्ज हुआ 'जीरो'

Reliance Power Q2 Results: तिमाही में रिलायंस पावर ने 2,878.15 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में हुए नुकसान से काफी ज़्यादा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर रिलायंस पावर का प्रॉफिट 98.28 करोड़ रुपये के नुकसान से सुधरा है।

Image

रिलायंस पावर के दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस पावर को हुआ प्रॉफिट
  • बैंक कर्ज हुआ जीरो
  • अनिल अंबानी की है कंपनी

Reliance Power Q2 Results: अनिल अंबानी की वाली रिलायंस पावर ने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के नतीजे पेश कर दिए। इसके प्रॉफिट में बड़ी उछाल दर्ज की गई है। रिलायंस ग्रुप की कंपनी का एक साल पहले की जुलाई-सितंबर तिमाही का घाटा आखिरकार बड़े मुनाफे में बदल गया है। रिलायंस पावर पर अब बैंक कर्ज भी जीरो हो गया है। बता दें कि जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में 237.76 करोड़ रुपये के घाटे से, अनिल अंबानी की रिलायंस पावर अब मुनाफे में वापस आ गई है। 3,230.42 करोड़ रुपये के असाधारण लाभ के कारण ये प्रॉफिट में आ गई, जिसका श्रेय एक सब्सिडियरी कंपनी के डीकंसोलिडेशन को जाता है।

ये भी पढ़ें -

Reliance Power Q2 Results FY25

तिमाही में कंपनी ने 2,878.15 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में हुए नुकसान से काफी ज़्यादा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर रिलायंस पावर का प्रॉफिट 98.28 करोड़ रुपये के नुकसान से सुधरा है।

कंपनी की इनकम वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में 1,759.81 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2,037.80 करोड़ रुपये थी। रिलायंस पावर का Q2FY25 EBITDA 376 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि अब उस पर कोई कर्ज नहीं है।

Reliance Power Net Worth

अंबानी की अगुवाई वाली बिजली उत्पादन कंपनी ने तिमाही में अपनी कुल संपत्ति 14,393 करोड़ रुपये बताई, जो एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले 2779 करोड़ रुपये अधिक रही। जुलाई-सितंबर 2024 के लिए, रिलायंस पावर की कुल आय 1,963 करोड़ रुपये रही।

शेयर में फिर भी कमजोरी (Reliance Power Share Price)

बुधवार को रिलायंस पावर के शेयर में कमजोरी दिख रही है। करीब सवा 11 बजे BSE पर इसका शेयर 1.59 रु या 4.13 फीसदी की गिरावट के साथ 36.89 रु पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article