Reliance Industries: रिलायंस ने मिलाया इजराइली फर्म से हाथ, मिलकर बेचेंगे इनरवियर प्रोडक्ट्स, इस कंपनी से होगा मुकाबला

Reliance Industries: रिलायंस और डेल्टा गैलिल का भारतीय 50:50 जॉइंट वेंचर मौजूदा रिलायंस ब्रांड्स के लिए इनरवियर बनाएगा और डेल्टा के अपने ब्रांड्स जैसे 7 फॉर ऑल मैनकाइंड और नेसेसिटीज के ग्लोबल पोर्टफोलियो को भी लाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस की इजराइली फर्म से पार्टनरशिप
  • मिलकर बेचेंगे लिंगरी प्रोडक्ट्स
  • रिलायंस के शेयर में कमजोरी

Reliance Industries: रिलायंस ने दुनिया की इनरवियर बनाने वाली कंपनियों में से एक इजरायल की एपेरल फर्म डेल्टा गैलिल के साथ बराबर की हिस्सेदारी वाला जॉइंट वेंचर बनाया है। दोनों कंपनियां मिलकर जॉइंट वेंचर के जरिए अपने ग्लोबल ब्रांड के प्रोडक्ट्स को बेचेंगी और साथ ही भारत में लिंगरी प्रोडक्ट्स बनाकर बेचेंगी। इससे उनका सीधा मुकाबला पेज इंडस्ट्रीज से होगा, जो जॉकी और स्पीडो जैसे ब्रांड के साथ इस सेगमेंट में भारत में प्रमुख कंपनी है।

Reliance Industries-delta galil partnership

रिलायंस इंडस्ट्रीज-डेल्टा गैलिल की साझेदारी

ये भी पढ़ें -

End of Feed