बिजनेस

Naturewings Holidays Listing: 28.38% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद नेचरविंग्स हॉलिडेज के शेयरों में बिकवाली, लगा 5% लोअर सर्किट

Naturewings Holidays IPO Listing: नेचरविंग्स हॉलिडेज के आईपीओ इश्यू को 9.02 लाख शेयरों के मुकाबले 34.60 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिले। रिटेल कैटेगरी में 270.65 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ, जबकि 'अन्य' कोटा 487.17 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Image

नेचरविंग्स हॉलिडेज आईपीओ लिस्टिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • नेचरविंग्स हॉलिडेज की हुई लिस्टिंग
  • 28% से अधिक प्रीमियम पर हुआ लिस्ट
  • लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

Naturewings Holidays IPO Listing: नेचरविंग्स हॉलिडेज का शेयर आज मंगलवार को शेयर बाजार में अच्छी मजबूती के साथ लिस्ट हुआ। BSE SME पर यह 95 रु पर लिस्ट हुआ, जो इसके आईपीओ प्राइस से 74 रु से 28.38 प्रतिशत अधिक है। हालांकि इसके बाद शेयर में कमजोरी आई और इसमें 5 फीसदी लोअर सर्किट लग गया। करीब पौने 12 बजे ये शेयर 4.75 रु या 5 फीसदी की गिरावट के साथ 90.25 रु पर चल रहा है।

ये भी पढ़ें -

कैसा रहा था आईपीओ

नेचरविंग्स हॉलिडेज का 7.03 करोड़ रु का एसएमई आईपीओ 3 सितंबर 2024 से 5 सितंबर 2024 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जिसमें शेयरों का प्राइस 74 रु तय किया गया। 3 दिनों में आईपीओ को जोरदार सब्सक्रिप्शन मिला और कुल मिलाकर 383.48 गुना सब्सक्राइब किया गया।

इस इश्यू को 9.02 लाख शेयरों के मुकाबले 34.60 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिले। रिटेल कैटेगरी में 270.65 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ, जबकि 'अन्य' कोटा 487.17 गुना सब्सक्राइब हुआ।

क्या होगा आईपीओ से आए फंड का

नेचरविंग्स हॉलिडेज के एसएमई आईपीओ में 9.5 लाख नए शेयर जारी किए गए, जिसका मकसद स्पेसिफिक बिजनेस जरूरतों के लिए पैसा जुटाना था। आईपीओ का मकसद कंपनी की वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करना, मार्केटिंग और बिजनेस प्रमोशन के लिए पैसा जुटाना और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों को कवर करना है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article