बिजनेस

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज आंध्र प्रदेश में लगाएगी बायोगैस, 65,000 करोड़ रुपये करेगी इन्वेस्ट

आंध्र प्रदेश सरकार और रिलायंस समूह ने मंगलवार को अगले तीन साल में राज्य में 500 संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र स्थापित करने के लिए 65,000 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए। रिलायंस ग्रुप प्रत्येक सीबीजी संयंत्र पर 130 करोड़ रुपये खर्च करेगी। आइये जानते हैं इस डील के बारे में सबकुछ।

Image

रिलायंस इंडस्ट्रीज आंध्र प्रदेश में लगाएगी बायोगैस, 65,000 करोड़ रुपये करेगी इन्वेस्ट

Photo : Times Now Digital

Reliance Industries: आंध्र प्रदेश सरकार और रिलायंस समूह ने मंगलवार को अगले तीन साल में राज्य में 500 संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र स्थापित करने के लिए 65,000 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते पर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, ऊर्जा मंत्री गोट्टीपति रवि कुमार और रिलायंस समूह के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अमरावती स्थित राज्य सचिवालय में हस्ताक्षर किए गए।

3 साल 500 सीबीजी संयत्र

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने नायडू के बयान के हवाले से कहा, “रिलायंस के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके बहुत खुशी हुई। इस सौदे की मुख्य विशेषताओं में आने वाले तीन वर्षों में 500 सीबीजी संयंत्रों की स्थापना शामिल है।”

प्रत्येक सीबीजी पर खर्च

मुख्यमंत्री के अनुसार, समूह प्रत्येक सीबीजी संयंत्र पर 130 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इससे अनुमानित 2.5 लाख नौकरियां पैदा होंगी। नायडू ने कहा कि इस पहल से राज्य को अगले 25 वर्षों में एसजीएसटी संग्रह, बिजली शुल्क और अन्य राजस्व के माध्यम से 57,000 करोड़ रुपये का लाभ होगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article