ओडिशा ट्रेन हादसे पर रिलायंस फाउंडेशन की बड़ी घोषणा, प्रभावित परिवारों को देगा मुफ्त राशन और नौकरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 12:57 PM IST

रिलायंस फाउंडेशन जियो-बीपी नेटवर्क के माध्यम से घटना की वजह से राहत कार्य में लगी एंबुलेंस को मुफ्त ईंधन ,साथ ही साथ घायलों को मुफ्त दवाएं और अस्पताल में भर्ती घायलों के लिए निशुल्क उपचार मुहैया कराएगा।

रिलायंस ग्रुप के रिलायंस फाउंडेशन ने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे से प्रभावित लोगों के लिए सोमवार को कई राहत उपायों की घोषणा की। इन उपायों में प्रभावित परिवारों को छह महीने तक मुफ्त राशन और जरूरत पड़ने पर मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देना शामिल है।

reliance foundation odisha train accident

रिलायंस फाउंडेशन ओडिशा ट्रेन हादसे से प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन, नौकरी प्रदान करेगा (फोटो- foundationRIL)

End of Feed