बिजनेस

Reliance Industries: रिलायंस ने मांगा केजी ब्लॉक के कच्चे तेल के लिए प्रीमियम, देना होगा 3.5 डॉलर प्रति बैरल

Reliance Industries: निविदा दस्तावेज में कहा गया है कि बोलीदाताओं को इस कीमत के ऊपर प्रीमियम के बारे में बताना होगा। बोनी लाइट की कीमत इस समय 73.5 डॉलर प्रति बैरल है। कंपनी ने कहा कि इसमें 1.5 डॉलर प्रति बैरल के समग्र प्रीमियम को जोड़ा जाएगा, जो गुणवत्ता अंतर को दर्शाता है।

Image

रिलायंस ने मांगा प्रीमियम

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस ने मांगा प्रीमियम
  • केजी ब्लॉक के लिए होगा प्रीमियम
  • 3.5 डॉलर प्रति बैरल का है प्रीमियम

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पूर्वी अपतटीय केजी-डी6 ब्लॉक से उत्पादित कच्चे तेल के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक पर कम से कम 3.5 डॉलर प्रति बैरल का प्रीमियम मांग रही है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रिलायंस और ब्रिटेन की उसकी साझेदार बीपी ने अप्रैल, 2025 से फरवरी, 2026 तक हर महीने 17,600 बैरल (2,800 किलोलीटर) कच्चे तेल की बिक्री के लिए घरेलू रिफाइनर से बोलियां मांगी हैं। कच्चे तेल की कीमत नाइजीरिया के ‘बोनी लाइट’ दर्जे के कच्चे तेल की दैनिक औसत कीमत में 1.5 डॉलर प्रति बैरल गुणवत्ता प्रीमियम को जोड़कर तय की गई है।

ये भी पढ़ें -

प्रीमियम के बारे में बताना होगा

निविदा दस्तावेज में कहा गया है कि बोलीदाताओं को इस कीमत के ऊपर प्रीमियम के बारे में बताना होगा। बोनी लाइट की कीमत इस समय 73.5 डॉलर प्रति बैरल है। कंपनी ने कहा कि इसमें 1.5 डॉलर प्रति बैरल के समग्र प्रीमियम को जोड़ा जाएगा, जो गुणवत्ता अंतर को दर्शाता है।

तीन महीने से एक वर्ष

बिक्री अवधि को मूल्य निर्धारण के फॉर्मूले सहित समान नियमों और शर्तों पर तीन महीने से एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

बंगाल की खाड़ी में मुख्य रूप से गैस से भरपूर केजी-डीडब्ल्यूएन-98/3 ब्लॉक (केजी-डी6) में रिलायंस की 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बीपी एक्सप्लोरेशन (अल्फा) लिमिटेड के पास शेष 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

तीन करोड़ मानक घन मीटर गैस का उत्पादन

ब्लॉक से प्रतिदिन लगभग तीन करोड़ मानक घन मीटर गैस का उत्पादन होता है। थोड़ी मात्रा में कच्चे तेल का भी उत्पादन होता है, जिसके लिए उन्होंने अब बोलियां मांगी हैं। दस्तावेज में कहा गया कि बोलियां 24 जनवरी, 2025 तक दी जा सकती हैं।

उत्पाद शुल्क, वैट, जीएसटी सहित सभी कर और शुल्क खरीदार को देने होंगे। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article