बिजनेस

Pi Coin: बहुत जल्द Pi Coin से हो सकेगी शॉपिंग ! अमेजन, eBay और Apple Pay पर कर सकेंगे खर्च

Shopping By Pi Coin: बीते कुछ समय से Pi Network का Pi Coin काफी चर्चा में है। Pi Coin को लेकर नई-नई अपडेट आ रही हैं। इस बीच Pi Coin के जरिए पेमेंट पर भी एक नई रिपोर्ट सामने आई है। दरअसल डीसेंट्रलाइज्ड सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Teltlk International एक वीजा कार्ड लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Image

Pi Coin होल्डर्स के लिए बड़ी खबर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Pi Coin होल्डर्स के लिए बड़ी खबर
  • शॉपिंग के लिए कर सकेंगे यूज
  • अमेजन, eBay और Apple Pay पर होंगे खर्च

Shopping By Pi Coin: बीते कुछ समय से Pi Network का Pi Coin काफी चर्चा में है। Pi Coin को लेकर नई-नई अपडेट आ रही हैं। इस बीच Pi Coin के जरिए पेमेंट पर भी एक नई रिपोर्ट सामने आई है। दरअसल डीसेंट्रलाइज्ड सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Teltlk International एक वीजा कार्ड लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो यूजर्स को वैश्विक स्तर पर Pi Coin और USDT (Tether) क्रिप्टोकरेंसी खर्च करने की सुविधा देगा। Teltlk International के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट के अनुसार यूजर्स जल्द ही अपनी डिजिटल एसेट का उपयोग करके अमेजन, ईबे और ऐप्पल पे जैसे प्लेटफार्मों पर खरीदारी कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें -

रोजमर्रा के ट्रांजेक्शन में होगी आसानी

क्रिप्टो टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस इंटीग्रेशन का मकसद Pi Coin और USDT की रियल वर्ल्ड यूटिलिटी का विस्तार करना है। इससे इन्हें रोजमर्रा के ट्रांजेक्शन के लिए अधिक सुलभ बनाया जा सकेगा। हालाँकि, इस पर और अपडेट निकट भविष्य में आएंगे।

Shopping By Pi Coin

अमेजन, eBay और Apple Pay पर होंगे खर्च

कई नई सुविधाओं की हुई शुरुआत

हाल ही में Teltlk ने यूजर्स के लिए चीजों को आसान बनाने के लिए नई सुविधाएँ शामिल की हैं। इनमें एक रैपिड रिडेम्प्शन ऑप्शन, अकाउंट लिंक किए बिना सीधे Pi रिचार्जिंग और विदड्रॉल, बेहतर पुश अलर्ट और KYC (अपने ग्राहक को जानें) और अकाउंट रजिस्ट्रेशन प्रोसेसज में अपडेट शामिल हैं।

PI ने शुरू किया .pi डोमेन मैकेनिज्म

इसके अलावा, Teltlk ने ब्लॉकचेन और डीसेंट्रलाइज्ड टेक्नोलॉजी में यूजर्स को प्रशिक्षित करने के लिए डिस्कवरी पेज पर एक पार्टनर और असिस्टेंस मॉड्यूल और एक Web3 कॉलेज कैटेगरी जोड़ी है। Pi Network ने हाल ही में 14 मार्च, 2025 को अपनी 6वीं वर्षगांठ मनाई है, जिसमें मुख्य प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट शामिल हैं, जैसे कि .pi डोमेन मैकेनिज्म की शुरुआत करना जिसके जरिए यूजर्स कस्टमाइज्ड डोमेन नाम खरीद सकेंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article