बिजनेस

Orient Cements: अडानी ग्रुप ने ओरिएंट सीमेंट को खरीदा, 8,100 करोड़ रुपये में हुई डील, बढ़ेगा सीमेंट कारोबार

Adani Group-Orient Cements Deal: अडानी ग्रुप ने ग्रोथ प्लान के तहत सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी ओरिएंट सीमेंट को खरीदने का ऐलान कर दिया है। ये डील 8,100 करोड़ रुपये में हुई है। डील के लिए समझौता हो गया है।

Image

अडानी ग्रुप-ओरिएंट सीमेंट्स डील

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी ग्रुप ने ओरिएंट सीमेंट को खरीदा
  • अंबुजा सीमेंट्स के जरिए हुई डील
  • 8100 करोड़ रुपये की है डील

Adani Group-Orient Cements Deal: अरबपति कारोबारी गौतम अडानी के अडानी ग्रुप ने अपने ग्रोथ प्लान के तहत सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी ओरिएंट सीमेंट का 8,100 करोड़ रुपये के वैल्युएशन पर खरीदने का ऐलान कर दिया है। ये ऐलान मंगलवार को किया गया। बता दें कि अंबुजा सीमेंट्स, सीमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सामग्री संबंधित कंपनी और कई सेक्टरों में फैले अडानी ग्रुप का हिस्सा है। अंबुजा सीमेंट्स ने 8,100 करोड़ रुपये के शेयर वैल्यू पर ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड को खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

ये भी पढ़ें -

कैसे की जाएगी डील की फाइनेंसिंग

संयुक्त बयान के अनुसार इसकी 'स्टेप डाउन' यूनिट अंबुजा अपने वर्तमान प्रमोटरों और कुछ पब्लिक शेयरहोल्डर्स से ओसीएल के 46.8 प्रतिशत शेयर का अधिग्रहण करेगी।’ इसमें कहा गया, डील की पूरी फाइनेंसिंग आंतरिक स्रोतों से की जाएगी।

बढ़ जाएगी अडानी सीमेंट की कैपेसिटी

इस नयी डील के तहत ओरिएंट सीमेंट की खरीदारी से अडानी सीमेंट की क्षमता 1.66 करोड़ टन प्रति वर्ष बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि अडानी सीमेंट इस क्षेत्र में अंबुजा सीमेंट्स के जरिये कारोबार करती है।

जरूरी मंजूरी ली जाएगी

अभी इस डील के लिए विनियामक मंजूरी लेना जरूरी है। इसमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की मंजूरी और सेबी विनियमों के तहत अनिवार्य ओपन ऑफर की मंजूरी शामिल है।

150 साल पुराना इतिहास

सीके बिड़ला ग्रुप, एक भारतीय बहुराष्ट्रीय ग्रुप है, जिसके पास 150 वर्षों से अधिक का बिजनेस और परोपकारी योगदान का अनुभव है। यह ग्रुप टेक्नोलॉजी, ऑटोमोटिव, होम और बिल्डिंग और हेल्थकेयर सर्विस सहित अलग-अलग सेक्टरों में काम करता है, जहां यह निवेश करना जारी रखे हुए है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article