Rekha Jhunjhunwala Buys Office Space: रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) की फर्म Kinnteisto LLP ने भारत के सबसे महंगे कमर्शियल डिस्ट्रिक्ट बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और मुंबई के चांदीवली क्षेत्र में दो ऑफिस खरीदे हैं। ये कुल 1.94 लाख वर्ग फुट से अधिक के हैं। कंपनी ने लगभग 740 करोड़ रुपये में ये ऑफिस स्पेस खरीदे हैं। ं
रेखा झुनझुनवाला ने ऑफिस स्पेस खरीदा
सबसे बड़ी डील्स में से एक
रियल-एस्टेट डेटा प्लेटफ़ॉर्म प्रॉपस्टैक के अनुसार चांदीवली वाला ऑफिस स्पेस कनकिया स्पेस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड ने बेचा है, जिसका कारपेट एरिया 68,195 वर्ग फुट है। ये डील 137.99 करोड़ रुपये में हुई है। डील के तहत कमर्शियल ऑफिस बूमरैंग बिल्डिंग में 110 कार पार्किंग स्लॉट भी मिलेंगे। 740 करोड़ रु की डील्स को हाल के दिनों में भारत में होने वाली सबसे बड़ी कमर्शियल डील्स में से एक बताया गया है।
बीकेसी में कितना है स्पेस
बीकेसी डील के मामले में Kinnteisto LLP ने द कैपिटल नामक बिल्डिंग में चार मंजिलों में लगभग 1.26 लाख वर्ग फुट बिल्ट-अप खरीदा है। यह डील लगभग 601 करोड़ रुपये की है और यहां 124 पार्किंग स्लॉट मिलेंगे। इस डील में विक्रेता है वाधवा ग्रुप होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड। दोनों डील्स अक्टूबर 2023 में रजिस्टर्ड हैं।
फैमिली के लिए खरीदे हैं ऑफिस
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार रेखा झुनझुनवाला के मुताबिक ये कमर्शियल स्पेस को लंबी अवधि के नजरिए से परिवार के लिए खरीदा गया है। झुनझुनाला के अनुसार ये संपत्तियां अच्छा फायदा कराती हैं। इन्हें बड़े किरायेदारों को लीज पर दिया जाता है। ये सिक्योर भी हैं।
रेखा झुनझुनवाला के राकेश झुनझुनवाला की 14 अगस्त, 2022 को मृत्यु हो गई थी। 62 वर्षीय राकेश की नेटवर्थ उस समय करीब 41628 करोड़ रु थी।
