बिजनेस

किन बैंको में मिल रहा सबसे सस्ता Car Loan, 8.65 फीसदी ब्याज दर पर दे रहा SBI

Banks With Cheapest Car Loan: देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई (SBI) सबसे कम ब्याज दर पर कार लोन की पेशकश कर रहा है। बैंक की इलेक्ट्रिक कारों के लिए ग्रीन कार लोन ब्याज दरें 8.65 फीसदी से शुरू होती हैं।

Image

सबसे सस्ते कार लोन वाले बैंक

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई दे रहा सबसे सस्ता कार लोन
  • 8.65 फीसदी पर दे रहा लोन
  • फेस्टिव सीजन में मिलते हैं ऑफर

Banks With Cheapest Car Loan: फेस्टिव सीजन (Festive Season) चल रहा है। इस समय लोग जमकर खरीदारी करते हैं। दिवाली पर लोग हर वो चीज खरीदना भी पसंद करते हैं, जो उनकी जरूरत की हो। यदि आप इस समय कार खरीदना चाहते हैं तो कई तरह के ऑफर का फायदा ले सकते हैं। ये ऑफर आपको कार कंपनियों से डिस्काउंट के तौर पर मिल सकते हैं। साथ ही बैंक भी कई तरह के ऑफर पेश करते हैं, जिनमें कम ब्याज दर पर लोन देना शामिल हैं।

नई गाड़ी खरीदने के लिए कार लोन (Car Loan) एक अच्छा तरीका है। यदि आप कार लोन लेना चाहते हैं तो हम यहां आपको बताएंगे, उन बैंकों के बारे में, जिनकी ब्याज दर इस समय सबसे कम है।

एसबीआई (SBI)

देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई (SBI) सबसे कम ब्याज दर पर कार लोन की पेशकश कर रहा है। बैंक की इलेक्ट्रिक कारों के लिए ग्रीन कार लोन ब्याज दरें 8.65 फीसदी से शुरू होती हैं। अन्य कारों के लिए आपको 8.80 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर मिल जाएगा।

केनरा बैंक (Canara Bank)

केनरा बैंक में कार लोन पर ब्याज दरें 8.70 फीसदी से शुरू हैं। जबकि अधिकतम ब्याज दर 11.95 फीसदी है। बैंक कुल लोन राशि पर 0.25% प्रोसेसिंग फीस लेता है। ये राशि न्यूनतम 1,000 रु और अधिकतम 5,000 रु हो सकती है।

आईडीबीआई और पीएनबी

आईडीबीआई और पीएनबी दोनों में कार लोन के लिए शुरुआती ब्याज दर 8.75 फीसदी है। पीएनबी में अधिकतम ब्याज दर 9.60 फीसदी तक है।

बाकी बैंकों की ब्याज दरें

  • एचडीएफसी बैंक : 8.85 फीसदी
  • फेडरल बैंक ऑफ इंडिया : 8.85 फीसदी
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 8.85 फीसदी

कर्नाटक बैंक

कर्नाटक बैंक में भी इस समय कार लोन ब्याज दरें 9 फीसदी से कम हैं। कर्नाटक बैंक में लोन ब्याज दरें 8.98 फीसदी हैं। जबकि अधिकतम कार लोन ब्याज दर 11.30 फीसदी है। बता दें कि इन सभी बैंकों की ये ब्याज दरें अलग-अलग कार लोन राशि के लिए हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article