Coal India Dividend Record Date: कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India) सरकारी कोयला खनन कंपनी है। ये एक महारत्न कंपनी है जो नवंबर 1975 में शुरू की गई थी। अपनी शुरुआत के साल में 79 मिलियन टन (एमटी) के बेहद कम उत्पादन के बाद आज दुनिया में कोल इंडिया सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी है।
बता दें कि कोल इंडिया का डिविडेंड रिकॉर्ड अच्छा रहा है। अब कोयला मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इक्विटी शेयरों पर पहले डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है। कंपनी ने मंगलवार, 21 नवंबर 2023 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर फिक्स किया है। कंपनी उसी दिन यानी 21 नवंबर को एक्स-डेट ट्रेडिंग करेगी। हालांकि इसके लिए पहले शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को बोर्ड की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।
क्या होती है रिकॉर्ड डेट
रिकॉर्ड डेट यह तय करने के लिए कट-ऑफ डेट होती है कि कौन से शेयरधारक डिविडेंड प्राप्त करने के पात्र होंगे। इस साल कोल इंडिया अब तक फाइनल डिविडेंड और इंटरिम डिविडेंड की घोषणा कर चुकी है।
इसने अगस्त में 4 रुपये और फरवरी में 5.25 रुपये के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की थी। उससे पहले 2022 में कंपनी ने तीन मौकों पर डिविडेंड दिया था, जिसकी कुल राशि 23 रुपये थी। इसी तरह, 2021 में कंपनी ने तीन मौकों पर डिविडेंड दिया, जिसकी कुल राशि 17.5 रुपये थी।
कितने पर चल रहा है शेयर
गुरुवार को करीब 12 बजे कोल इंडिया का शेयर 2.4 रु या 0.76 फीसदी की मजबूती 319.75 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.97 लाख करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के डिविडेंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
