बिजनेस

पति के बाद रेखा झुनझुनवाला की सबसे बड़ी डील, 740 करोड़ रुपये में खरीदे दो नए ऑफिस

Rekha Jhunjhunwala Buys Office Space: बीकेसी डील के मामले में Kinnteisto LLP ने द कैपिटल नामक बिल्डिंग में चार मंजिलों में लगभग 1.26 लाख वर्ग फुट बिल्ट-अप खरीदा है। यह डील लगभग 601 करोड़ रुपये की है।

Image

रेखा झुनझुनवाला ने ऑफिस स्पेस खरीदा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रेखा झुनझुनवाला ने खरीदे 2 ऑफिस
  • 740 करोड़ रु में की डील
  • फैमिली के लिए खरीदे हैं ऑफिस

Rekha Jhunjhunwala Buys Office Space: रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) की फर्म Kinnteisto LLP ने भारत के सबसे महंगे कमर्शियल डिस्ट्रिक्ट बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और मुंबई के चांदीवली क्षेत्र में दो ऑफिस खरीदे हैं। ये कुल 1.94 लाख वर्ग फुट से अधिक के हैं। कंपनी ने लगभग 740 करोड़ रुपये में ये ऑफिस स्पेस खरीदे हैं। ं

सबसे बड़ी डील्स में से एक

रियल-एस्टेट डेटा प्लेटफ़ॉर्म प्रॉपस्टैक के अनुसार चांदीवली वाला ऑफिस स्पेस कनकिया स्पेस रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड ने बेचा है, जिसका कारपेट एरिया 68,195 वर्ग फुट है। ये डील 137.99 करोड़ रुपये में हुई है। डील के तहत कमर्शियल ऑफिस बूमरैंग बिल्डिंग में 110 कार पार्किंग स्लॉट भी मिलेंगे। 740 करोड़ रु की डील्स को हाल के दिनों में भारत में होने वाली सबसे बड़ी कमर्शियल डील्स में से एक बताया गया है।

बीकेसी में कितना है स्पेस

बीकेसी डील के मामले में Kinnteisto LLP ने द कैपिटल नामक बिल्डिंग में चार मंजिलों में लगभग 1.26 लाख वर्ग फुट बिल्ट-अप खरीदा है। यह डील लगभग 601 करोड़ रुपये की है और यहां 124 पार्किंग स्लॉट मिलेंगे। इस डील में विक्रेता है वाधवा ग्रुप होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड। दोनों डील्स अक्टूबर 2023 में रजिस्टर्ड हैं।

फैमिली के लिए खरीदे हैं ऑफिस

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार रेखा झुनझुनवाला के मुताबिक ये कमर्शियल स्पेस को लंबी अवधि के नजरिए से परिवार के लिए खरीदा गया है। झुनझुनाला के अनुसार ये संपत्तियां अच्छा फायदा कराती हैं। इन्हें बड़े किरायेदारों को लीज पर दिया जाता है। ये सिक्योर भी हैं।

रेखा झुनझुनवाला के राकेश झुनझुनवाला की 14 अगस्त, 2022 को मृत्यु हो गई थी। 62 वर्षीय राकेश की नेटवर्थ उस समय करीब 41628 करोड़ रु थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article