Regaal Resource IPO: भारत की मक्का-बेस्ड स्पेशल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी रिगाल रिसोर्सेज (Regaal Resources) का आईपीओ 12 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक खुला था। अब इस आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को शेयरों के अलॉटमेंट का इंतज़ार है।
Regaal Resource IPO
कितना बड़ा है IPO?
रिगाल रिसोर्सेज का यह आईपीओ कुल ₹306 करोड़ रुपये का है। इसमें से ₹210 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 94,12,000 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।
प्राइस बैंड और लॉट साइज
कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹96 से ₹102 प्रति शेयर तय किया है। रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम 144 शेयरों का लॉट साइज रखा गया था, यानी एक आवेदन के लिए कम से कम ₹13,824 रुपये लगाने पड़े। sNII कैटेगरी के लिए लॉट साइज 2,016 शेयर और bNII कैटेगरी के लिए 9,936 शेयर निर्धारित थे।
GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम)
ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का प्रदर्शन स्थिर रहा है। 17 अगस्त 2025 की सुबह तक इस IPO का GMP ₹26 था। यानी ऊपरी प्राइस बैंड (₹102) में इसे जोड़ने पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹128 प्रति शेयर हो सकता है। इस तरह निवेशकों को करीब 25.5% का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है।
IPO Allotment Date
रिगाल रिसोर्सेज आईपीओ का अलॉटमेंट 18 अगस्त 2025 (सोमवार) को होने की उम्मीद है। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 20 अगस्त 2025 (बुधवार) को BSE और NSE पर हो सकती है।
Allotment Status ऐसे चेक करें
MUFG Intime की वेबसाइट पर
- MUFG Intime India Pvt. Ltd. की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Public Issue” ऑप्शन चुनें।
- ड्रॉपडाउन मेन्यू से कंपनी का नाम Regaal Resource Limited सिलेक्ट करें।
- फिर PAN, Application Number या DP ID में से कोई एक डिटेल भरें।
- “Search” पर क्लिक करें।
BSE की वेबसाइट पर
- लिंक खोलें: [BSE Allotment Status](https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx)
- Issue Type में Equity सिलेक्ट करें।
- Issue Name में Regaal Resource Limited चुनें।
- Application Number या PAN दर्ज करें।
- कैप्चा पूरा करें और “Search” पर क्लिक करें।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
