बिजनेस

Jeff Bezos Net Worth: जेफ बेजोस ने Amazon के शेयर बेच कर कमाए 3 अरब डॉलर, बन गए दुनिया में दूसरे सबसे अमीर

Jeff Bezos Net Worth: अमेजन की यूएस स्टॉक एक्सचेंज NASDAQ पर लिस्टिंग 1997 में हुई थी। उसके बाद से 200 डॉलर का रेट इसका सर्वाधिक है। पिछले साल के दौरान अमेजन के शेयर में 40% से अधिक की वृद्धि हुई।

Image

जेफ बेजोस बने दुनिया में दूसरे सबसे अमीर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जेफ बेजोस ने बेचे Amazon के शेयर
  • कमाए 3 अरब डॉलर
  • बने दुनिया में दूसरे सबसे अमीर

Jeff Bezos Net Worth: Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस ने हाल ही में 3 अरब डॉलर से अधिक कीमत के Amazon के शेयर बेचे, जिससे इस साल उनके द्वारा बेचे गए शेयरों की कुल वैल्यू 13 अरब डॉलर हो गई। ग्रीकवायर द्वारा प्राप्त एक रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार इस लेटेस्ट ट्रांजेक्शन में 1.6 करोड़ से अधिक शेयर बिके। अनुमान के अनुसार जब बेजोस ने Amazon के शेयर बेचे तो उस समय कंपनी के स्टॉक का मार्केट रेट 200 डॉलर था। जुलाई 2024 में अमेजन का शेयर इस रेट पर पहुंचा था।

ये भी पढ़ें -

1997 में हुई थी लिस्टिंग

अमेजन की यूएस स्टॉक एक्सचेंज NASDAQ पर लिस्टिंग 1997 में हुई थी। उसके बाद से 200 डॉलर का रेट इसका सर्वाधिक है। पिछले साल के दौरान अमेजन के शेयर में 40% से अधिक की वृद्धि हुई। तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजों के बाद पिछले हफ्ते ही इसके शेयर में 7% की वृद्धि हुई। इससे बाजार की उम्मीदें बढ़ गईं और निवेशकों का विश्वास बढ़ा।

बन गए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

अमेजन के स्टॉक में तेजी के कारण, बेजोस की कुल संपत्ति में साल-दर-साल 42.8 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, जिससे वह ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी कुल दौलत 220 अरब डॉलर (18.5 लाख करोड़ रु) है। उनकी दौलत केवल एलन मस्क से पीछे है।

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति 262 अरब डॉलर है, और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 201 अरब डॉलर (3 नवंबर तक) है।

कितनी है हिस्सेदारी

बेजोस के पास Amazon में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी बनी हुई है। फरवरी 2024 के प्रॉक्सी स्टेटमेंट से पता चलता है कि वह कंपनी के बकाया शेयरों का लगभग 10.8% कंट्रोल करते हैं। हालाँकि उन्होंने 2021 में Amazon के CEO के पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन वे इसके चेयरमैन बने हुए हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article