Real Estate News: 2026 में जमीन खरीदारी में 56% की भारी गिरावट, 3 साल की तेजी के बाद आखिर क्यों सुस्त पड़े बिल्डर्स?

Real Estate News: बढ़ती लागत के कारण 2026 में भारतीय बिल्डर्स की जमीन खरीद 56% घटकर 1,445 एकड़ रह गई है। अब वे सीधी खरीद के बजाय साझेदारी (JDA) और छोटे शहरों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Real Estate News : देश के रियल एस्टेट सेक्टर में पिछले तीन सालों से जारी आक्रामक विस्तार पर अब ब्रेक लगता नजर आ रहा है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म एनारॉक रिसर्च एंड एडवाइजरी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 में भारतीय डेवलपर्स ने नई जमीन खरीदने की रफ्तार काफी धीमी कर दी है। अब बिल्डर्स बड़े पैमाने पर जमीन का स्टॉक जमा करने के बजाय प्रोजेक्ट की व्यावहारिकता, सही लोकेशन और वित्तीय अनुशासन को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से सितंबर 2026 के बीच देश भर में करीब 1,445 एकड़ जमीन के लिए कुल 76 सौदे (Land Deals) हुए हैं। अगर इसकी तुलना पिछले साल यानी 2025 की इसी अवधि से करें, तो तब 99 सौदों के जरिए करीब 3,292 एकड़ जमीन खरीदी गई थी। इस तरह सालाना आधार पर खरीदी गई जमीन के कुल क्षेत्रफल (एकड़) में 56 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सौदों की संख्या में भी 23 प्रतिशत की कमी आई है।

Real Estate News, Builders Land Purchases, India real estate land deals 2026, land acquisition decline, Anarock Research report, Indian real estate developers

बिल्डर्स की जमीन खरीदारी में भारी गिरावट

क्यों सतर्क हो गए हैं रियल एस्टेट डेवलपर्स?

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक बाजार के जानकारों का मानना है कि जमीन की आसमान छूती कीमतों और प्रोजेक्ट की लागत बढ़ने के कारण डेवलपर्स अपनी विस्तार योजनाओं पर दोबारा विचार करने को मजबूर हुए हैं। एनारॉक ग्रुप के लैंड सर्विसेज के एमडी और सीईओ मयंक सक्सेना का कहना है कि 2026 के शुरुआती 9 महीनों के आंकड़े इस बात का साफ संकेत देते हैं कि बिल्डर्स अब बेहद सतर्क और चुनिंदा रणनीति अपना रहे हैं। दरअसल, यह सुस्ती तीन साल की जबरदस्त खरीदारी के बाद आई है। साल 2022 से सितंबर 2026 के बीच डेवलपर्स ने कुल 516 सौदों के माध्यम से करीब 12,958 एकड़ जमीन अपने नाम की थी। जहां 2024 में सबसे ज्यादा 133 लैंड डील हुई थीं, वहीं 2025 में 126 सौदों के जरिए रिकॉर्ड 3,772 एकड़ जमीन खरीदी गई थी। इतनी बड़ी खरीदारी के बाद अब कंपनियां पहले अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और नकदी प्रवाह (Cash Flow) को संतुलित रखने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

End of Feed