Real Estate: रेपो रेट में कटौती से रियल एस्टेट में खुशी की लहर, जानिए क्या बोले एक्सपर्ट्स

Real Estate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में 0.5 प्रतिशत की कटौती को रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनियों और एक्सपर्ट्स ने साहसिक कदम बताते हुए कहा कि इससे मकानों की बिक्री बढ़ेगी और क्षेत्र को जरूरी गति मिलेगी। जानिए किसने क्या कहा।

Real Estate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को रेपो रेट में 0.5 प्रतिशत की कटौती कर इसे 5.5 प्रतिशत कर दिया और नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में भी 1 प्रतिशत की अप्रत्याशित कटौती की घोषणा की। इस कदम को जमीन और मकान यानी रियल एस्टेट्स से जुड़ी कंपनियों और एक्सपर्ट्स ने आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने वाला और साहसिक फैसला बताया है।

RBI, Repo Rate, Real Estate, House Sales

रेपो रेट में कटौती से रियल एस्टेट बमबम

रेपो रेट कटौती से मकान बिक्री बढ़ेगी: क्रेडाई

रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रमुख संगठन कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) ने इस कदम का स्वागत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर जी पटेल ने कहा कि यह निर्णय उपभोक्ता विश्वास को बढ़ाएगा और मध्यम आय वर्ग व किफायती आवास खंडों को विशेष लाभ देगा। उन्होंने इसे घरेलू मांग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक जरूरी और समयोचित कदम बताया।

End of Feed