बिजनेस

New Rs 100-200 Notes: आने वाले हैं 100 और 200 के नए करेंसी नोट, RBI ने किया ऐलान, फिर पुराने नोटों का क्या होगा?

RBI To Issue New Rs 100-200 Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज में ₹100 और ₹200 के नए बैंक नोट जारी करेगा। इन नए नोटों पर नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​के साइन होंगे।

Image

आरबीआई 100-200 रुपए के नए नोट जारी करेगा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाले हैं नए नोट
  • 100-200 के नए नोट आएंगे
  • पुराने नोट रहेंगे लीगल टेंडर

RBI To Issue New Rs 100-200 Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज में ₹100 और ₹200 के नए बैंक नोट जारी करेगा। इन नए नोटों पर नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा के साइन होंगे। बता दें कि इन नए बैंक नोटों के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा और महात्मा गांधी (नई) सीरीज के मौजूदा ₹100 और ₹200 के नोटों के जैसा होगा। नए RBI गवर्नर की नियुक्ति के बाद इन बैंक नोटों को जारी करना एक रेगुलर प्रोसेस है।

ये भी पढ़ें -

पुराने नोटों का क्या होगा?

RBI ने यह भी पुष्टि की है कि पहले जारी किए गए सभी ₹100 और ₹200 के बैंक नोट वैध मुद्रा (Legal Tender) बने रहेंगे। सर्कुलेशन में पुराने बैंक नोटों की वैलिडिटी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यानी किसी भी तरह की कोई नोटबंद नहीं होने जा रही है।

क्यों जारी किए जाते हैं नए नोट

आरबीआई समय-समय पर मौजूदा गवर्नर के साइन के साथ नए नोट जारी करता है, जिससे मॉनेटरी सिस्टम में स्थिरता बनी रहती है। नए बैंक नोट जल्द ही सर्कुलेशन में आ जाएंगे। मल्होत्रा ने दिसंबर 2024 में भारतीय रिज़र्व बैंक के 26वें गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास की जगह ली थी।

50 रु के नए नोट

इससे पहले आरबीआई ने संजय मल्होत्रा के साइन वाले ₹50 के नए बैंक नोट जारी करने की घोषणा की थी। वे नोट भी महात्मा गांधी (नई) सीरीज के मौजूदा डिजाइन वाले होंगे। RBI ने पुष्टि की थी कि पहले जारी किए गए सभी ₹50 के नोट लीगल टेंडर और वैध रहेंगे।

इनमें केवल आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा का अपडेटेड हस्ताक्षर ही है। आरबीआई ने डिजाइन में किसी अन्य बदलाव की पुष्टि नहीं की है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article