बिजनेस

NSDL IPO: किस महीने में आएगा NSDL का 3000 करोड़ रु का IPO? लिस्टिंग प्रोसेस हुई तेज, जानिए पूरी डिटेल

NSDL IPO Details: पिछले साल आईपीओ मार्केट के अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद इस साल आईपीओ लॉन्च की स्पीड धीमी पड़ गई है। पिछले तीन हफ्तों में शेयर बाजार में गिरावट के कारण कोई भी मेनबोर्ड का आईपीओ बाजार में नहीं आया है।

Image

NSDL लाएगी IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • NSDL लाएगी IPO
  • अगले महीने आ सकता है IPO
  • लिस्टिंग प्रोसेस हुई तेज

NSDL IPO Details: पिछले साल आईपीओ मार्केट के अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद इस साल आईपीओ लॉन्च की स्पीड धीमी पड़ गई है। पिछले तीन हफ्तों में शेयर बाजार में गिरावट के कारण कोई भी मेनबोर्ड का आईपीओ बाजार में नहीं आया है। हालांकि अभी भी कई बड़े आईपीओ हैं जिनका निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा ही एक IPO सेंट्रल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी NSDL का है। मुंबई स्थित नेशनल सिक्योरिटीज डिपोजिटरी लिमिटेड (NSDL) को लेकर चर्चा है कि ये आईपीओ प्रोसेस को तेज कर रही है। NSDL को सितंबर 2024 में अपने पब्लिक इश्यू के लिए मंजूरी मिल चुकी है, जो सितंबर 2025 तक वैलिड है।

ये भी पढ़ें -

NSDL IPO Size

एनएसडीएल का आगामी आईपीओ 3000 करोड़ रुपये का होगा। इसका आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा। यानी इसमें नए शेयरों के बजाय मौजूदा शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर हिस्सेदारी घटाने के लिए शेयर बेचेंगे।

इनमें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), आईडीबीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे कुछ प्रमुख शेयरधारक शामिल हैं, जो डिपॉजिटरी में अपने शेयर बेचेंगे। एनएसडीएल में एनएसई की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

NSDL की कब हो सकती है लिस्टिंग

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार NSDL का 3000 करोड़ रुपये का आईपीओ अप्रैल की शुरुआत में आ सकता है और कंपनी उसी महीने में लिस्ट होने की योजना बना रही है। NSDL मार्केट रेगुलेटर SEBI के अनुपालन के लिए IPO प्रोसेस में तेजी लाएगी।

चेक करें कैसे रहे तिमाही नतीजे

अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में NSDL के प्रॉफिट में 29.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इसका प्रॉफिट एक साल पहले की समान अवधि में 66.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 85.8 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कुल आय 16.2 प्रतिशत बढ़कर 391.21 करोड़ रुपये हो गई।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक संभावित आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article