डॉलर के सामने लुढ़कते रुपया को थामने की कोशिश, RBI ने उठाए कई कदम, निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू

Dollar vs Rupee: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी से गिरावट के बीच अधिकृत डीलरों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए। ये निर्देश तुरंत लागू हो गए हैं। इसके तहत बैंकों को कुछ नॉन-डिलीवेरेबल विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर रोक लगाने, नियमों का पालन सुनिश्चित करने और ग्राहक जानकारी मांगने की अनुमति दी गई है।

Dollar vs Rupee : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेज गिरावट को देखते हुए विदेशी मुद्रा बाजार में कुछ सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार (01 अप्रैल 2026) को जारी किए गए नए निर्देश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इन फैसलों का मकसद रुपये में हो रही ज्यादा उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करना और बाजार में स्थिरता बनाए रखना है।

RBI, Reserve Bank of India, rupee depreciation, dollar vs rupee, forex market

डॉलर के दबाव में रुपया, आरबीआई ने तुरंत लागू किए सख्त कदम (तस्वीर-istock)

एनडीडी सौदों पर रोक

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक आरबीआई के नए नियमों के तहत अब अधिकृत डीलर यानी वे बैंक जिन्हें विदेशी मुद्रा लेनदेन की अनुमति है, वे रुपये से जुड़े नॉन-डिलीवेरेबल डेरिवेटिव (NDD) कॉन्ट्रैक्ट्स की पेशकश नहीं कर सकेंगे। यह नियम देश के अंदर रहने वाले (निवासी) और विदेश में रहने वाले (अनिवासी) दोनों तरह के ग्राहकों पर लागू होगा। सरल शब्दों में समझें तो अब ऐसे डील, जिनमें असली रुपये का लेनदेन नहीं होता बल्कि सिर्फ अंतर का भुगतान किया जाता है, उन्हें रोक दिया गया है।

End of Feed