RBI ने फिर बिगाडा बाजार का मूड, एक फैसला और हरे से लाल हो गए Nifty-Sensex

शेयर बाजार में शुरुआत मजबूत कारोबार के साथ हुई। लेकिन, दोपहर से पहले ही सेंटिमेंट बिगड़ता दिख रहा है। इसके पीछे क्रूड के दाम, और पश्चिम एशिया के तनाव के साथ ही रिजर्व बैंक का फैसला भी है।

RBI Cash Rule Share Market : शेयर बाजार में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को कारोबार की शुरुआत में मजबूती के साथ हुई। लेकिन, 105 के आसपास मंडरा रहे Brent Crude और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लिक्विडिटी मैनेजमेंट से जुड़े कदमों ने बाजार का मूड बदल दिया है। खासतौर पर बढ़ती बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से निवेशक चौकन्ने हो गए हैं।

rbi nifty sensex bank stocks

रिजर्व बैंक के फैसलों से बिगड़ा बाजार का मूड

Sensex दिन के ऊपरी स्तर से करीब 1,000 अंक तक फिसल गया, जबकि Nifty फिर 22,400 के अहम स्तर के नीचे आ गया। India VIX में भी तेज उछाल देखने को मिला, जो बाजार में बढ़ती अनिश्चितता का संकेत है।

End of Feed