Currency Market: RBI ने डॉलर के मुकाबले रुपये को मजबूत बनाने के लिए खर्च किए 3.80 लाख करोड़ रु, इन तरीकों से किया बचाव

Currency Market: अक्टूबर में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 10.9 अरब डॉलर निकाले। लेकिन महीने के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया केवल 30 पैसे गिरकर 84.06 रुपये पर बंद हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • रुपये के लिए आरबीआई ने उठाए कदम
  • खर्च किए 3.80 लाख करोड़
  • मगर डॉलर हुआ मजबूत

Currency Market: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपना मासिक बुलेटिन जारी किया है। इसमें मौजूद ताजा आंकड़ों से पता चला है कि रुपये को कमजोर होने से बचाने के लिए अक्टूबर में आरबीआई ने 44.5 अरब डॉलर (3.80 लाख करोड़ रु) खर्च किए। आरबीआई ने वायदा और स्पॉट करेंसी मार्केट में हस्तक्षेप के जरिए ऐसा किया। स्पॉट बिक्री 9.3 अरब डॉलर की रही, फॉरवर्ड बिक्री सबसे अधिक 35.2 अरब डॉलर की रही। हालांकि फिर भी दिसंबर में रुपया 85 डॉलर के स्तर को पार कर गया।

Currency market in India

भारत में करेंसी मार्केट

ये भी पढ़ें -

End of Feed