2000 Rupee Note: 2000 रुपए के 97.50% नोट हुए वापस, 8897 करोड़ रुपए आना बाकी, RBI ने किया खुलासा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 3, 2024, 06:10 PM IST

RBI on 2000 Rupee Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया कि 2000 रुपए के 97.50 प्रतिशत नोट वापस आ गए हैं। जबकि 8897 करोड़ रुपए के 2000 रुपए के बैंक नोट अभी भी प्रचलन में है। उसे आना बाकी है।

RBI on Exchange Rs 2000 Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक फरवरी को घोषणा की कि 31 जनवरी 2024 तक 2,000 रुपए के करीब 97.50 प्रतिशत नोट वापस आ गए हैं। जबकि अर्थव्यवस्था में अभी भी 8897 करोड़ रुपए के 2000 रुपए के बैंकनोट प्रचलन में है। उसे वापस आना बाकी है। साथ ही RBI उल्लेख किया गया है कि 2000 रुपए के बैंक नोट वैध करेंसी बने रहेंगे। RBI ने एक रिलीज में कहा कि 31 जनवरी 2024 तक प्रचलन में 2000 रुपए के बैंक नोटों का कुल मूल्य 19 मई 2023 को कारोबार की समाप्ति पर बताए गए 3.56 लाख करोड़ रुपए से घटकर 8,897 करोड़ रुपए हो गया है। जब बैंक नोटों को बंद करने का निर्णय लिया गया तो प्रचलन में 2000 रुपए के बैंक नोटों का सर्कुलेशन मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था।

Withdrawal of Rs 2000 Note, RBI, Banknote, Demonetization, Reserve Bank of India

2000 रुपए को लेकर आरबीआई ने दी जानकारी

7 अक्टूबर 2023 तक बैंकों में जमा करने की थी आखिरी तारीख

प्रारंभ में जनता और विभिन्न संस्थाओं को 30 सितंबर तक अपने 2000 रुपए के बैंक नोटों को बदलने या बैंक खातों में जमा करने का निर्देश दिया गया था। जिसे बाद में 7 अक्टूबर 2023 तक बढ़ा दिया गया था। 7 अक्टूबर को बैंक शाखाओं में जमा और विनिमय सेवाओं को बंद करने के बाद आरबीआई ने व्यक्तियों को मुद्रा बदलने या देश भर के 19 आरबीआई कार्यालयों में से किसी में भी अपने बैंक खाते में 2000 रुपए जमा करने का विकल्प प्रदान किया।

End of Feed