RBI Report: बैंकों का कुल NPA कई साल के निचले स्तर पर, मजबूत बनी हुई है वित्तीय प्रणाली

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 27, 2024, 05:00 PM IST

RBI Report: ​​रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली मजबूत एवं जुझारू बनी हुई है। ​रिजर्व बैंक की रिपोर्ट कहती है कि मार्च, 2024 के अंत में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की सेहत स्वस्थ बनी हुई थी। चुनौतियों के बावजूद वैश्विक वित्तीय प्रणाली जुझारू बनी हुई है और वित्तीय स्थितियां स्थिर हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की सेहत स्वस्थ बनी हुई थी।
  • चुनौतियों के बावजूद वैश्विक वित्तीय प्रणाली जुझारू बनी हुई है।
  • मुद्रास्फीति में गिरावट की रफ्तार धीमी।

RBI Report: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली मजबूत एवं जुझारू बनी हुई है क्योंकि ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) अनुपात मार्च 2024 के अंत में कई साल के निचले स्तर 2.8 फीसदी पर आ गया है। आरबीआई ने गुरुवार को जून की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) जारी करते हुए कहा कि शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों का जीएनपीए अनुपात कई वर्षों के निचले स्तर 2.8 प्रतिशत पर आ गया, जबकि नेट ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट (एनएनपीए) अनुपात मार्च, 2024 के अंत में 0.6 प्रतिशत रहा।

Reserve Bank of India

वित्तीय प्रणाली मजबूत

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली मजबूत एवं जुझारू बनी हुई है, जो वृहद-आर्थिक और वित्तीय स्थिरता से समर्थित है। सुधरे हुए बहीखाते के साथ बैंक एवं वित्तीय संस्थान निरंतर ऋण विस्तार के जरिये आर्थिक गतिविधि का समर्थन कर रहे हैं। रिपोर्ट कहती है कि मार्च के अंत में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) का पूंजी और जोखिम-भारित संपत्ति का अनुपात (सीआरएआर) और समान इक्विटी टियर 1 (सीईटी 1) अनुपात क्रमशः 16.8 प्रतिशत और 13.9 प्रतिशत रहा।

End of Feed