RBI ने MSME के लिए बिना गारंटी के लोन की लिमिट की डबल, आसानी से मिलेगा 20 लाख तक कर्ज

RBI ने MSME को बड़ी राहत का ऐलान किया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने MPC की मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब MSME इकाइयों को कॉलेटरल फ्री लोन की लिमिट डबल कर दी गई है। छोटे उद्यमी अब 20 लाख तक लोन आसानी से ले पाएंगे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) सेक्टर को बड़ी राहत दी है। RBI गवर्नर ने घोषणा की कि अब MSME इकाइयों के लिए बिना किसी कोलैटरल यानी गारंटी के मिलने वाले लोन की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख की जाएगी। इस फैसले का मकसद छोटे कारोबारों को आसान और सस्ती बैंकिंग क्रेडिट उपलब्ध कराना है।

RBI MSME

छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत

MSME के लिए क्यों अहम है फैसला?

भारत में MSME सेक्टर रोजगार और उत्पादन का बड़ा आधार है, लेकिन इस सेक्टर की सबसे बड़ी समस्या बैंक कर्ज तक पहुंच की रही है। छोटे कारोबारी अक्सर पर्याप्त गारंटी या संपत्ति नहीं दे पाते, जिससे उन्हें औपचारिक बैंकिंग सिस्टम से लोन मिलने में मुश्किल आती है। अब बिना गारंटी कर्ज की सीमा बढ़ने से लाखों छोटे कारोबारियों को राहत मिलेगी और वे कारोबार विस्तार, नई मशीनरी, वर्किंग कैपिटल और रोजगार बढ़ाने के लिए आसानी से फंड जुटा सकेंगे।

End of Feed