RBI MPC Meeting Live Updates : ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC) ने फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि MPC ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है।

RBI MPC Meeting Live Updates : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने बाजार की उम्मीदों के अनुरूप नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI गवर्नर Sanjay Malhotra ने 5 जून 2026 को MPC के फैसलों की घोषणा करते हुए बताया कि रेपो रेट को 5.25% पर यथावत रखा गया है। समिति ने सर्वसम्मति से मौद्रिक नीति के ‘न्यूट्रल’ रुख को भी जारी रखने का फैसला किया है।

RBI MPC  Sanjay Malhotra

रिजर्व बैंक गवर्नर संयज मल्होत्रा

गवर्नर ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, लेकिन वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताएं अभी भी बरकरार हैं। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा कीमतों में उछाल और वैश्विक सप्लाई चेन में व्यवधान आर्थिक गतिविधियों पर दबाव बना रहे हैं। ऐसे माहौल में दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सतर्क रुख अपना रहे हैं और विकसित देशों में भी मौद्रिक नीति के लंबे समय तक सख्त बने रहने की संभावना है।

End of Feed