RBI Fined 3 Banks: आरबीआई ने एसबीआई, केनरा बैंक और सिटी यूनियन बैंक पर लगाया 3 करोड़ का जुर्माना, शेयर पर पड़ सकता है असर

RBI Imposes Fine On 3 Banks: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन के लिए भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक और सिटी यूनियन बैंक पर लगभग 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरबीआई ने 3 बैंकों पर लगाया जुर्माना
  • एसबीआई, केनरा बैंक और सिटी यूनियन बैंक पर लगा जुर्माना
  • कुल 3 करोड़ रु का लगाया गया है जुर्माना

RBI Imposes Fine On 3 Banks: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन के लिए भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक और सिटी यूनियन बैंक पर लगभग 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि जमाकर्ता शिक्षा जागरूकता निधि योजना, 2014 (Depositor Education Awareness Fund Scheme, 2014) से जुड़े कुछ नियमों के उल्लंघन के चलते भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे आज एसबीआई, केनरा बैंक और सिटी यूनियन बैंक के शेयर पर निगेटिव असर पड़ सकता है।

RBI Imposes Fine On 3 Banks

आरबीआई ने तीन बैंकों पर लगाया जुर्माना

ये भी पढ़ें -

सिटी यूनियन बैंक और केनरा बैंक पर कितना लगा जुर्माना

आय पहचान, एसेट क्लासिफिकेशन और एडवांसेज से संबंधित प्रोविजन - एनपीए खातों में डायवर्जेंस और केवाईसी नियमों पर आरबीआई द्वारा जारी किए गए कुछ निर्देशों का पालन न करने पर सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड पर 66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

End of Feed