भारतीय बैंकों के डूबने के खतरे पर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कही ये बात, जानें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 19, 2023, 10:31 AM IST

अमेरिकी बैंकिंग क्राइसिस के बीच भारत को लेकर चिंता हो रही है कि कहीं भारत में भी तो ऐसा कोई संकट नहीं? हाल ही में इसपर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने टिप्पणी की है और भरोसा जताते हुए कहा है कि भारत का बैंकिंग सिस्टम काफी मजबूत है।

Banking Crisis: हाल ही में दो अमेरिकी बैंक Signature Bank और Silver Valley Bank दिवालिया होकर बंद हो चुके हैं। वहीं यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक Credit Suisse पर लगातार निगेटिव खबरें आ रही हैं। ऐसे में भारत को लेकर चिंता हो रही है कि कहीं भारत में भी तो ऐसा कोई संकट नहीं? हाल ही में इसपर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने टिप्पणी की है और भरोसा जताते हुए कहा है कि भारत का बैंकिंग सिस्टम काफी मजबूत है। शक्तिकांत दास ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था और वित्तीय क्षेत्र स्थिर है और महंगाई का बुरा दौर भी पीछे छूट चुका है। उन्होंने आगे कहा कि महामारी, यूक्रेन युद्ध और दुनिया भर की कड़ी मौद्रिक नीति के बावजूद हम मजबूती से खड़े हैं।

Shaktikanta Das

Banking Crisis: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास

जोखिम से ऊबरने वाली व्यवस्था पर जोर

End of Feed