बिजनेस

खराब सिबिल स्‍कोर देख बैंक ने ठुकराई लोन की अर्जी, तो पैसों का इंतजाम कर देंगे ये उपाय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 19, 2023, 01:16 PM IST

आमतौर पर 750 तक या इससे ऊपर के सिबिल स्‍कोर को अच्‍छा माना जाता है। सिबिल स्‍कोर बहुत कम हो तो बहुत ज्‍यादा ब्‍याज के साथ मिलता है। ये भी हो सकता है कि आपको लोन ही न मिले। ऐसे में अगर आपका भी बिगड़े सिबिल स्‍कोर परेशान हैं, तो हम आज अन्य तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

Image

Loan For Poor Cibil Score:आमतौर पर 750 तक या इससे ऊपर के सिबिल स्‍कोर को अच्‍छा माना जाता है।

Loan For Poor Cibil Score: यदि आप लोन लेने बैंक जाएंगे तो बैंक लोन देने से पहले आपके सिबिल स्‍कोर को जरूर देखेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सिबिल स्कोर से ही ये तय किया जाता है कि आपको लोन दिया जाए या नहीं। आमतौर पर 750 तक या इससे ऊपर के सिबिल स्‍कोर को अच्‍छा माना जाता है। सिबिल स्‍कोर बहुत कम हो तो बहुत ज्‍यादा ब्‍याज के साथ मिलता है। ये भी हो सकता है कि आपको लोन ही न मिले। ऐसे में अगर आपका भी बिगड़े सिबिल स्‍कोर परेशान हैं, तो हम आज अन्य तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से भी पैसों का जुगाड़ किया जा सकता है।

सैलरी पर भी मिल सकता है लोन

लोन देते समय कई बैंक आपके क्रेडिट स्‍कोर के अलावा आपकी सैलरी भी देखते हैं। अगर आपका सिबिल स्‍कोर कम है तो आप सैलरी, सालाना बोनस या अन्य इनकम सोर्स दिखाकर बैंक या किसी अन्‍य वित्‍तीय संस्‍था से लोन ले सकते हैं। इसके अलावा जहां आप नौकरी करते हैं, वहां भी आपको कई बार एडवांस सैलरी लेने का विकल्‍प मिल जाता है। आप चाहें तो एडवांस सैलरी लेकर अपना काम चला सकते हैं।

बैंक एफडी पर ले सकते हैं लोन

बैंक में जमा एफडी के बदले भी बैंक से लोन ले सकते हैं। बैंक FD पर जमा रकम का 90% से 95% तक लोन दे देते हैं। वहीं ओवरड्राफ्ट की सुविधा होने पर आप इस सुविधा से जमा रकम का 90 प्रतिशत तक लोन ले सकते हैं। लोन की इस रकम को सिक्‍योर्ड लोन के दायरे में रखा जाता है। दरअसल लोन के बदले बैंक उस एफडी को गिरवी रख लेता है। FD पर उठाए गए लोन पर आमतौर पर FD की दर से 2% अधिक ब्याज लगता है। हालांकि इस पर प्रोसेसिंग फीस नहीं लगती है। ब्‍याज सिर्फ उतनी ही लगता है, जितनी रकम उधार ली जाती है।

जॉइंट लोन भी विकल्प

अगर आपकी इनकम अच्‍छी है, तो सिबिल स्‍कोर कम होने पर आप जॉइंट लोन ले सकते हैं या किसी को अपना गारंटर बना सकते हैं। यदि आपके जॉइंट लोन होल्‍डर या गारंटर का सिबिल स्‍कोर अच्‍छा हो तो आपको आसानी से लोन मिल सकता है। इसका एक और फायदा ये है कि अगर आप एप्लीकेंट (Co-Applicant) महिला हैं तो आपको ब्‍याज दरों में भी कुछ फायदा भी मिल सकता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article