RBI On Bank License: कारपोरेट घरानों को बैंक लाइसेंस नहीं, फिलहाल कोई प्लान नहीं-आरबीआई गवर्नर

RBI On Bank License: आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि कारोबारी घरानों को बैंक खोलने की मंजूरी दी जाती है तो हितों के टकराव की आशंका बनी होती है। उन्होने कहा कि इस समय किसी योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस समय, उस दिशा में कोई विचार नहीं है।

RBI On Bank License:भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक के पास फिलहाल कारोबारी घरानों को बैंक खोलने की मंजूरी देने की कोई योजना नहीं है। दास ने कहा कि कारोबारी घरानों को बैंक खोलने की अनुमति देने से हितों के टकराव और संबंधित पक्षों के लेनदेन से जुड़ा जोखिम बढ़ जाता है। आरबीआई ने लगभग एक दशक पहले बैंकों के लाइसेंस देने की प्रक्रिया के अंतिम दौर में कई बड़े कारोबारी समूहों को नए बैंकों का लाइसेंस देने के अयोग्य घोषित कर दिया था।

RBI bank license

कॉरपोरेट घरानों को लाइसेंस नहीं

क्यों नहीं देना चाहता लाइसेंस

आरबीआई गवर्नर ने बैंक को अन्य व्यवसायों से इतर बताते हुए कहा कि दुनिया भर के अनुभव से पता चला है कि यदि कारोबारी घरानों को बैंक खोलने की मंजूरी दी जाती है, तो हितों के टकराव और संबंधित पक्ष के लेन-देन से संबंधित मुद्दे आने की आशंका बनी होती है। दास ने 1960 के दशक के अंत में बैंकों के राष्ट्रीयकरण से पहले के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भारत में भी कारोबारी घराने बैंकिंग गतिविधियों में शामिल थे।दास ने कहा कि दुनिया भर के अनुभव से पता चला है कि संबंधित पक्ष के लेन-देन की निगरानी करना या उन्हें विनियमित करना और रोकना बहुत मुश्किल होगा। इसमें शामिल जोखिम बहुत अधिक होते हैं

End of Feed