Repo Rate: RBI ने दिया उम्मीद से ज्यादा, रेपो रेट में की 0.50% की कटौती, सस्ते होंगे लोन, कम होगी ईएमआई

RBI rate cut: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में कटौती का ऐलान कर दिया है। अब यह 0.50% घटकर 5.50% हो गई है। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लिया है। बता दें कि यह मीटिंग 4 जून से हो रही थी। इस साल फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था।

RBI Rate Cut: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट 0.50% घटाकर 5.50% कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं। वहीं आपकी ईएमआई भी घटेगी। यह फैसला मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लिया है। बता दें कि यह मीटिंग 4 जून से हो रही थी। इस साल फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की ओर से ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी। फिर अप्रैल में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर 0.25% घटाई गई। इस तरह दो बार में ब्याज दर को 0.50% घटाया गया है।

RBI monetary policy meeting

RBI ने रेपो रेट में की 0.25% की कटौती

रेपो रेट के घटने से क्या होगा?

रेपो रेट घटने के बाद बैंक भी होम लोन और कार लोन पर अपनी ब्याज दरें कम कर सकते हैं। वहीं ब्याज दरें कम होंगी तो होम लोन डिमांड बढ़ेगी। ज्यादा लोग रियल एस्टेट में निवेश कर पाएंगे। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को भी बूस्ट मिलेगा।

End of Feed