RBI Repo Rate Cut : 5 साल में पहली बार रेपो रेट में 0.25% की कटौती, होम लोन EMI होगी सस्ती

RBI Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद बड़ा फैसला लेते हुए पॉलिसी रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। अब रेपो रेट 6.5% से घटकर 6.25% हो गया है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। इससे होम लोन और अन्य ऋण लेने वालों को राहत मिल सकती है।

RBI Repo Rate Cut : नए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा अपनी पहली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अपनी पहली MPC) की बैठक में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। जिस कारण अब मौजूदा रेपो रेट 6.25 फीसदी हो गया है। RBI ने पिछली बार मई 2020 में रेपो दर में कटौती की थी, लेकिन 2022 में इसे बढ़ाना शुरू किया।

rbi policy, rbi monetary policy, rbi policy announced

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा

End of Feed