बंद हुआ एक और बैंक! RBI ने क्यों छीना लाइसेंस, आपके जमा पैसों का क्या होगा?

Karwar Urban Co operative Bank license cancelled: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पूंजी की कमी और कमाई की संभावनाएं न होने के कारण कर्नाटक स्थित कारवार अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। बैंक 23 जुलाई, 2025 से कामकाज बंद कर देगा। आरबीआई ने सहकारी समितियों के रजिस्टार से बैंक को बंद करने और परिसमापक नियुक्त करने का अनुरोध किया है।

Karwar Urban Co operative Bank license cancelled: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कर्नाटक के कारवार में स्थित कारवार अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई के अनुसार, बैंक के पास न तो पर्याप्त पूंजी है और न ही भविष्य में कमाई की कोई उचित संभावना। यह निर्णय बैंकिंग रेगुलेटिंग एक्ट, 1949 के सेक्शन 56 के साथ पठित सेक्शन 36(1)(a) के तहत लिया गया है।

Karwar Urban Co operative Bank license cancelled

कारवार अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द (तस्वीर-Canva)

23 जुलाई 2025 से बैंकिंग गतिविधियां बंद

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक RBI ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि बैंक 23 जुलाई, 2025 से सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं देना बंद कर देगा। इसके साथ ही, ‘सहकारी समितियों के रजिस्टार, कर्नाटक’ से बैंक को आधिकारिक रूप से बंद करने और उसके लिए एक परिसमापक (लिक्विडेटर) नियुक्त करने का अनुरोध किया गया है।

End of Feed