यूपी के इस बैंक पर लगा हमेशा के लिए ताला,जानें किन कस्टमर को मिलेगा पूरा पैसा

RBI Cancel License Of Lucknow Urban Cooperative Bank: लाइसेंस रद्द करने की प्रमुख वजह लखनऊ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं होना है। साथ ही बैंक में सुधार की गुंजाइश भी नहीं बची है।

RBI Cancel License Of Lucknow Urban Cooperative Bank:भारतीय रिजर्व बैंक ने उत्तर प्रदेश ते लखनऊ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। अब यह बैंक हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में बैंक के लाखों कस्टमर के जमा पूंजा पर ग्रहण लग गया है। सवाल उठता है कि इन लाखों कस्टमर के पैसे का क्या होगा। तो अब बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (DICGC)के तहत तय नियमों के आधार पर कस्टमर की पूंजी लौटाई जाएगी। नए नियम के अनुसार कस्टमर को 5 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस मिलता है।

lucknow coperative bank

लखनऊ कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द

आरबीआई ने क्यों रद्द किया लाइसेंस

लाइसेंस रद्द करने की प्रमुख वजह लखनऊ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं होना है। साथ ही बैंक में सुधार की गुंजाइश भी नहीं बची है। इसे देखते हुए रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के सहकारिता आयुक्त और पंजीयक से बैंक को बंद करने और सहकारी बैंक के लिए एक लिक्विडेटर नियुक्त करने का आदेश जारी करने की सिफारिश की गई है।

End of Feed